1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. In Indore, a tanker ran over an 8-year-old boy's head, resulting in a painful death
Last Updated : सोमवार, 9 मार्च 2026 (14:09 IST)

इंदौर में टैंकर ने 8 साल के बच्चे के सिर पर चढ़ाया पहिया, दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार, पीड़ित को ही डांट रही पुलिस

In Indore
इंदौर में एक हादसे में 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र की है। यहां एक निजी टैंकर ने घर के बाहर खेल रहे 8 साल के बच्चे को कुचल दिया, टैंकर का पहिया उसके सिर पर से गुजर गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

टैंकर का पहिया बच्चे के सिर से होकर गुजर गया था। परिवार के लोगों का आरोप है कि उन्होंने टैंकर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन सहित फरार हो गया। फिलहाल पुलिस भी टैंकर को पकड़ नहीं पाई है। बताया जा रहा है कि जब पीडित बच्‍चे के परिवार ने जल्‍दी से टैंकर चालक पर कार्रवाई की मांग की तो एसआई मनोज हिरवे ने उन्हें ही डांट दिया।

क्‍या कहा पुलिस ने : लसूड़िया पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे निरंजनपुर बस्ती की है। यहां 8 वर्षीय कार्तिक पुत्र बनवारी भांड घर के बाहर था, तभी एक टैंकर ने उसे कुचल दिया। टैंकर का पहिया कार्तिक के सिर पर चढ़कर निकल गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची एफआरवी ने बच्चे के शव को एमवाय अस्पताल भेजा। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

परिजनों का कहना है कि इलाके में कई निजी टैंकर चलते हैं। उन्होंने सुबह से ही पुलिस से वाहन को पकड़ने की मांग की, लेकिन आरोप है कि एसआई मनोज हिरवे ने उन्हें ही डांट दिया।

कार्तिक के पिता मजदूरी के साथ ढोलक बजाने का काम करते हैं। कार्तिक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार मूल रूप से राजस्थान के झालावाड़ जिले के ग्राम जगपुरा (थाना बकानी) का रहने वाला है। करीब एक साल पहले काम की तलाश में इंदौर आया था और निरंजनपुर बस्ती में झोपड़ी बनाकर रह रहा था।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
सूरत को 920 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, केन्द्रीय मंत्री पाटिल ने किया प्रोजेक्ट का लोकार्पण