बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. स्वतंत्रता दिवस
  4. Bharat Poems for Kids

मैं करूं वंदना भारत मां...

मैं करूं वंदना भारत मां... - Bharat Poems for Kids
* वंदना 
 
 
मैं करूं वंदना भारत मां।
 
कल-कल झरने, शीतल जल के,
वन-उपवन, फल से लदे हुए,
है मलय गंध-युत, शीत पवन,
श्यामल-श्यामल, धरती पावन
शुचि मंगल प्राणदायिनी तू।
 
मैं करूं वंदना भारत मां।
 
दूधिया चांदनी, की वर्षा,
है मुग्ध यामिनी, पुलक भरी,
है सुन्दर विकच-कुसुम मय द्रुम,
वाणी से, मधु-सौरभ झरता
सुखमय, वरदानदायिनी तू़,
 
मैं करूं वंदना भारत मां।
साभार - बच्चो देश तुम्हारा
ये भी पढ़ें
मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री की संगोष्ठी में हिंसा