शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. reason behind swelling on face
Written By

चेहरे की सूजन के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण

चेहरे की सूजन के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण - reason behind swelling on face
क्या आपके चेहरे पर भी सूजन दिखाई देती है, कभी-कभार चेहरे पर सूजन होना किसी विशेष कारण से हो सकता है, लेकिन अगर आपके चेहरे पर रोजाना ही सूजन नजर आती है, तो जरा सतर्क रहें। क्योंकि ये 5 कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं, चेहरे की सूजन के -
 
1 मोटापा - पहला कारण है मोटापा, जो ज्यादातर लोगों में चेहरे पर सूजन दिखाई देने का कारण होता है। लेकिन इस स्थिति में शरीर के बाकी हिस्सों में भी वजन बढ़ता है।

 
2 दांत - दांतों से जुड़ी कोई परेशानी भी चेहरे पर सूजन का कारण बन सकती है। खास तौर से दांतों में इंफेक्शन, मसूड़ों में दर्द और सूजन इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं।
 
3 दवा - कभी-कभी आपके द्वारा ली जाने वाली कुछ दवाईयां भी चेहरे पर सूजन का कारण बन सकती हैं। खास तौर से कुछ दवाओं का साइड इफेक्ट इस तरह से दिखाई दे सकता है।
 
4 बीमारी - कभी-कभी शरीर की कोई बीमारी या शरीर में होने वाली कोई क्रिया, चेहरे पर सूजन के रूप में अपनी प्रतिक्रिया देती है।

 
5 साइनस - ये भी चेहरे की सूजन का एक बड़ा कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में नाक के आस-पास की हड्डी में हवा भर जाने से श्लेष्म झिल्ली में सूजन दिखाई देती है।