शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. Home remedies
Written By

पेट में हो जाए कीड़े, तो रोजाना खाएं सेब... होंगे ये फायदे

पेट में हो जाए कीड़े, तो रोजाना खाएं सेब... होंगे ये फायदे - Home remedies
सेब खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, ये तो आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कुछ प्रयोग से कई रोगों को भी दूर भगाया जा सकता है। आइए, जानते हैं -  
 
1 जिन्हें सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, बेहोशी, उन्माद या भूलने की शिकायत हो उन्हें भोजन से पहले दो ताजा मीठे सेबों का सेवन करना चाहिए। ऐसे रोगी को साधारण चाय-कॉफी छोड़कर केवल सेब की चाय ही पीनी चाहिए।
 
2 दिल कमजोर हो या दिल की धड़कन कम या ज्यादा हो तो चांदी का वर्क लगाकर सेब के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए। इससे मोटापा दूर होता है। 
 
3 अनिद्रा के उपचार में भी सेब बहुत उपयोगी है। नींद न आती हो या एक-दो बजे नींद खुलने पर दुबारा नींद न आती हो तो रोगी को सोने से पहले एक मीठे सेब का मुरब्बा खिलाइए तथा ऊपर से गुनगुना दूध पीने को दें। इससे अच्छी नींद आएगी।
 
4 पेट के कीड़ों के निदान के लिए रोगी को प्रतिदिन दो मीठे सेब दें या प्रतिदिन एक गिलास ताजा सेब का रस दें। इससे कीड़े मर जाते हैं और मल के रास्ते निकल जाते हैं। 
 
5 कब्ज दूर करने के लिए प्रतिदिन सुबह उठकर खाली पेट दो सेब चबा-चबाकर खाएँ। इससे अग्निमांद्य दूर होता है और भूख भी बढ़ जाती है।