शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. 5 Home remedies to get rid of warts
Written By

अनचाहे मस्सों को हटाने के लिए अपनाएं ये 5 प्राकृतिक उपाय, जरूर मिलेगा निजात

अनचाहे मस्सों को हटाने के लिए अपनाएं ये 5 प्राकृतिक उपाय, जरूर मिलेगा निजात - 5 Home remedies to get rid of warts
कई लोगों के चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर मस्से हो जाते हैं, जो खूबसूरती को कम कर देते हैं। अगर आप भी मस्सों की समस्या से परेशान से है तो घबराएं नहीं। आइए, आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जो मस्सों को हल्का कर उन्हें हटाने में मदद करेंगे -
 
1 सेब का सिरका मस्सों को जड़ से खत्म करने के लिए बेहद प्रभावकारी उपाय है। इसे प्रतिदिन कम से कम 3 बार मस्सों पर रुई की सहायता से लगाएं और ऊपर से रुई चिपका दें। कुछ ही दिनों में मस्से का रंग गहरा हो जाएगा और उसकी त्वचा सूखकर निकल जाएगी। अगर इसे लगाने के बाद आपको कोई परेशानी महसूस हो, तो आप ऐलोवेरा जैल लगा सकते हैं।
 
2 लहसुन की कलियों को छीककर काट लें और इसे मस्सों पर रगड़ें या फिर इसका पेस्ट बनाकर मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से भी कुछ ही दिनों में मस्से समाप्त हो जाएंगे। नींबू के रस में रुई भि‍गो मस्से पर लगाना भी लाभप्रद हो सकता है।
 
3 आलू का रस लगाना या फिर आलू को काटकर मस्सों पर रगड़ना भी एक बढ़ि‍या विकल्प है, अनचाहे मस्सों से निजात पाने का। आप चाहें तो आलू का रस रात भर मस्सों पर लगाकर भी रख सकते हैं।
 
4 बेकिंग सोडा का इस्तेमाल त्वचा की कई समस्याओं को समाप्त करने के लिए किया जाता है। मस्से समाप्त करने के लिए बेकिंग सोडा को अरंडी के तेल में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे मस्सों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आएगा।
 
5 अनानास का रस, फूलगोभी का रस, शहद या फिर प्याज के रस का प्रयोग भी मस्सों को समाप्त करने के लिए किया जा सकता है। इसमें मस्सों को खत्म करने वाले विशेष एंजाइम्स होते हैं।

ये भी पढ़ें
अग्नि और अग्निशक्ति मुद्रा के लाभ जानकर चौंक जाएंगे