शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. 5 Food to Feel Good
Written By

अवसाद को छूमंतर कर देगा, किचन में रखी इन 5 चीजों का सेवन

अवसाद को छूमंतर कर देगा, किचन में रखी इन 5 चीजों का सेवन - 5 Food to Feel Good
ऐसा सभी के साथ होता है कि कई बार हमारा मूड अच्छा नहीं होता या कई बार बिना किसी खास वजह के ही हमें लो फील होता है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनका ज्यादातर दिन मूड खराब ही होता हैं, अगर किसी को ऐसी समस्या लंबे समय तक हो, तो हो सकता है कि वे डिप्रेशन व अवसाद में हो। चाहे जो भी वजह हो लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने से आपका मूड तुरंत अच्छा हो सकता हैं। आइए, आपको बताते हैं मुड ठीक करने वाली चीजों के बारे में - 
 
1. डेसर्ट और केक : चीनी का प्रयोग अवसाद को दूर करने में किया जाता है। शरीर के शुगर लेवल को ठीक कर नई ऊर्जा देता है। जब भी आप लो फील करें, चीनी से बने पदार्थों का सेवन करें। जूस का एक ग्लास, एक टुकड़ा केक या फिर एक दो चम्मच डेसर्ट को खाकर आप पहले जैसे तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
 
2. जैम और टोस्ट : कार्बोहाइड्रेट का सेवन अवसाद के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। इसलिए ब्रेड में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट पर जैम लगाकर खाने से अच्छा महसूस होता हैं। ब्रेड की जगह आप मफिंस, ओट मिल्क भी ले सकते हैं।
 
3. अंडे : संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे इस विज्ञापन में कही गई बात सौ फीसदी सही है। अंडे में पाए जाने वाला डीएचए 50 फीसदी अवसाद को ठीक कर सकता है। साथ ही शरीर को निरोगी रखता है।
 
4. पालक : पालक में विटामीन-बी के साथ आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए लो फील करने पर कम से कम दो कप पालक का सूप पीने से इससे आप उबर सकते हैं।
 
5. आयरन युक्त भोजन करें : आयरन युक्त भोजन से शरीर में उर्जा की प्रप्ति होती है। आयरन की सबसे अधिक कमी लड़कियों में होती है इसलिए अकसर वे अवसाद की शिकार जाती हैं। इससे बचने के लिए आयरनयुक्त भोजन करना चाहिए, जो आपके आयरन लेवल को ठीक रखने के साथ आपके मूड को भी ठीक करता है।
ये भी पढ़ें
तिरंगे सलाद से करें गणतंत्र दिवस का स्वागत, सेहतमंद बने रहेंगे हमेशा