गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. 4 home remedies for cleaning wooden utensils
Written By

लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के लिए आजमाएं ये 4 बेहतरीन नुस्खे

लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के लिए आजमाएं ये 4 बेहतरीन नुस्खे - 4 home remedies for cleaning wooden utensils
हममें से ज्यादातर लोगों के घर में कुछ बर्तन लकड़ी के जरूर होते है, जैसे नॉन स्टिक बर्तन में खाना पकाते हुए आपको लकड़ी के पलटे और चम्मच आदि की जरूरत होती है, सब्जी काटने के लिए भी कई लोग लकड़ी से बने चॉपर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लकड़ी के बर्तनों को सही तरह से साफ करने का तरीका भी आपको पता होना चाहिए वर्ना कई बार केवल धोने से ये पूरी तरह से साफ नहीं होते और इनमें दुर्गंध बनी रह जाती है।
 
आइए, आपको लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के नुस्खे बताते हैं -
 
1. नींबू:
 
लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है। इसके लिए आप गर्म पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिला लीजिए। अब लकड़ी के बर्तनों को इसमें 15 मिनट के लिए डुबोकर छोड़ दीजिए। फिर बाहर निकालकर इन्हें सूखे कपड़े से पोंछ लीजिए।
 
2. सिरका:
 
आधा कटोरी सिरके में 1 चम्मच शहद मिला लीजिए। अब इस घोल में रूई के एक बड़े टुकड़े को डालकर निचोड़ लें। फिर रूई की मदद से लकड़ी के बर्तनों को अच्छी तरह रगड़कर पोंछ लीजिए। ऐसा 2-3 बार करने पर बर्तन की गंध दूर हो जाएगी।
 
3. नमक:
 
एक बाल्टी में गर्म पानी लें और उसमें 4-5 चम्मच नमक मिला दें। अब इसमें लकड़ी के बर्तनों को अच्छी तरह डुबोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद बर्तनों को बाहर निकालकर, सूखे कपड़े से पोंछ लीजिए।
 
4. बेकिंग सोडा:
 
बेकिंग सोडा और नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को लकड़ी के बर्तनों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद बर्तनों को गर्म पानी से साफ कर लें।
ये भी पढ़ें
घर में बनाइए तिरंगा ब्रेड केक, पढ़ें एकदम सरल रेसिपी