शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. आप और आपका घर
  4. 4 mistakes to avoid while decorating Christmas tree
Written By

क्रिसमस ट्री को सजा रहे हैं? तो फेंगशुई के अनुसार भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

क्रिसमस ट्री को सजा रहे हैं? तो फेंगशुई के अनुसार भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां - 4 mistakes to avoid while decorating Christmas tree
क्रिसमस के त्योहार का नाम सुनते ही, अधिकांश लोगों के मन में सांता क्लॉस और क्रिसमस ट्री की तस्वीर उभर कर आ जाती है। क्रिसमस के दिन इन दोनों का ही खास महत्व होता है। लोग क्रिसमस के त्योहार के लिए क्रिसमस ट्री को बड़े चाव से सजाते हैं। इसके लिए सभी जरूरी सामग्री इकट्टा करने से लेकर अन्य तयारियां वे बहुत पहले से ही शुरू कर देते है। लेकिन फेंगशुई के अनुसार माना जाता है कि जब आप घर में 'क्रिसमस ट्री' को सजाते हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे कि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।
 
आइए, जानते हैं फेंगशुई के अनुसार उन्हीं ध्यान रखने योग्य बातों के बारे में -
 
1 फेंगशुई के अनुसार क्रिसमस ट्री को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
 
2 क्रिसमस ट्री को घर के मेन गेट के एकदम सामने व बाथरूम के पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में असफलता और नकारात्मक उर्जा आती है।
 
3 फेंगशुई के अनुसार घर की बैठक में भी क्रिसमस ट्री को नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। लेकिन अगर क्रिसमस ट्री को बैठक में रखते भी है तो फिर इसे गोल्डन रंग की लाइट से सजाएं, क्योंकि इससे घर में शांति बनी रहती है।
 
4 अगर घर में हमेशा अशांति रहती है तो क्रिसमस ट्री को घर के ऊपरी हिस्से में दाहिनी ओर रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख-शांति और प्यार बढ़ता है।
ये भी पढ़ें
वर्ष 2019 में शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का किस लग्न पर होगा कैसा प्रभाव, पढ़ें 12 लग्न का भविष्य