हॉलीवुड एक्शन स्टार Tom Cruise इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Digger को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक बड़ा अपडेट आया है टॉम एक बार फिर आसमान में रफ्तार और रोमांच का तूफान लाने के लिए तैयार हैं। उनकी आइकॉनिक फ्रेंचाइज़ी Top Gun का तीसरा पार्ट Top Gun 3 अब आधिकारिक तौर पर डेवलपमेंट में आ चुका है। इस Most Awaited Film का अनाउंसमेंट Paramount Pictures ने CinemaCon 2026 के दौरान की, जहां स्टूडियो ने अपने बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया। मैवरिक की वापसी की खबर ने दुनियाभर के फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार आसमान में कैसी नई कहानी और एक्शन देखने को मिलेगा।
फिर लौटेगा मैवरिक का स्वैग
फिल्म में टॉम क्रूज एक बार फिर अपने सबसे चर्चित किरदार पीट मैवरिक मिशेल (Pete Mitchell) के रोल में नजर आएंगे। यह वही किरदार है जिसने 80 के दशक में उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया था और आज भी फैंस के बीच उतना ही पॉपुलर है।
स्क्रिप्ट तैयार, लेकिन रिलीज डेट अभी दूर
फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट या टाइमलाइन को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। प्रोड्यूसर Jerry Bruckheimer एक बार फिर इस प्रोजेक्ट को संभालेंगे, Top Gun 3 के डायरेक्टर को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है, मेकर्स ने कोई नाम कंफर्म नहीं किया है। Top Gun: Maverick को Joseph Kosinski ने डायरेक्ट किया था, जबकि पहली Top Gun के पीछे लेट Tony Scott का विज़न था।
Top Gun: Maverick की सफलता ने बढ़ाया क्रेज
Top Gun: Maverick की जबरदस्त सफलता के बाद तीसरे पार्ट को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में $1.5 बिलियन से ज्यादा की कमाई की थी और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड (Best Sound) भी जीता और Best Picture सहित कई कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल किए।
क्या होगी नई कहानी?
Top Gun: Maverick में मैवरिक को एक बार फिर एक मिशन के लिए बुलाया जाता है, जहां वह New Generations के पायलट्स को ट्रेन करता है। फिल्म में Miles Teller ने रूस्टर का किरदार निभाया था, जो मैवरिक के पुराने साथी गूस का बेटा है। अब सवाल यह है कि Top Gun 3 की कहानी यहीं से आगे बढ़ेगी या कोई नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
टॉम क्रूज के लिए क्यों खास है यह फ्रेंचाइज़ी?
1986 में आई पहली Top Gun फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि Tom Cruise की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। इसके बाद Top Gun: Maverick ने यह साबित कर दिया कि दशकों बाद भी इस फ्रेंचाइज़ी का क्रेज कम नहीं हुआ है।
कब शुरू होगी शूटिंग?
टॉम क्रूज फिलहाल अपने कुछ और प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, ऐसे में Top Gun 3 की शूटिंग कब शुरू होगी, यह अभी तय नहीं है। हालांकि, फैंस के लिए एक बात तय है जब भी मैवरिक लौटेगा, वह एक बार फिर हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशन का जबरदस्त डोज लेकर आएगा।
Top Gun 3 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक लेजेंडरी वापसी होगी—जहां स्पीड, इमोशन और स्टार पावर तीनों का तगड़ा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।