शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. teenage love, romance, hollywood, movies, first love
Written By

22 फिल्में जो आपके टीनएज प्यार की याद दिला देंगी

22 फिल्में जो आपके टीनएज प्यार की याद दिला देंगी - teenage love, romance, hollywood, movies, first love
प्यार जब खिलता है तो दुनिया खूबसूरत नजर आती है। हमारे टीनएज में हमें मोहब्बत और अचानक किसी के बहुत अच्छे लगने का एहसास होने लगता है। पता चलता है कि प्यार की दुनिया ही अलग है और उसमें खो जाने का मन करता है। हमसे गल्तियां होती हैं, हमें प्यार की खुशी पता चलती है, हमारा दिल टूटता है और किसी के नकारने का पता चलता है। 
 
कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें देखने पर आपके टीनएज की यादें ताजा हो जाएंगी। ऐसी यादें जो वक्त के साथ काम के बीच लगभग गायब हो गईं थीं। 
 
1. अ वॉक टू रिमेंबर 
यह एक ऐसी लड़की की कहानी थी जिसे कैंसर था। उसे प्यार का एहसास होता है जिसमें आंसू और खुशी दोनों शामिल हैं। फिल्म कहती है कि प्यार जरूरी नहीं बहुत से साल आपकी जिंदगी में रहे, यह अपना करिश्मा एक सेंकड में दिखा सकता है। 
 
2. अ सिंड्रेला स्टोरी 
सिंड्रेला की प्रसिद्ध कहानी को मॉर्डन टच। फिल्म में एक सीख शामिल है। प्यार को बनावटीपन से नहीं जीता जा सकता बल्कि दो लोगों के बीच का कनेक्शन मोहब्बत की सफलता की चाबी है। फिल्म एक सपने के सच होने का इंतजार जैसी थी।  
 
 
3. 10 थिंग्स आए हेट अबाउट यू 
फिल्म की कहानी टीनएज लव के बिना प्लान के हो जाने की थी। आप जिससे सबसे ज्यादा चिढ़ते हैं कभी कभी उससे मोहब्बत कर बैठते हैं। यकीन नहीं आता फिल्म देखिए और जान लीजिए। 
 
4. फ्लिप्ड 
पहला प्यार कितना खास होता है इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया था। आपका प्यार आपके पास हो तो दिल कितना मचलता है इस फिल्म की खासियत थी।   
 
5. फॉरेस्ट गंप 
अपने प्यार को पाने के चक्कर में फॉरेस्ट गंप नाम का यह लड़का कितनी दूर जाता है यह बात फिल्म को खास बनाती है। 
 
6. ग्रीज 
सिर्फ गर्मी के मौसम का साथ दो लोगों की किस्मत कैसे एक दूसरे के साथ जोड़ देता है फिल्म में दिखाया गया है। ये लोग जहां भी जाते हैं एक दूसरे से टकरा जाते हैं। 
 
अगले पेज पर पढ़ाकू लड़की और पॉपुलर लड़के की प्रोम नाइट ... 

7. फर्स्ट लव 
अगर प्यार का इजहार समय पर न किया जाए तो इंतजार कितना लंबा हो सकता है फिल्म की खासियत थी। टीनएज के प्रेमी प्रोफेशनली सेट होने के बाद मिल पाते हैं। 
 
8. शी इज ऑफ देट 
हाई स्कूल मजाक में एक लड़के को एक पढ़ाकू लड़की को प्रोम नाइट के लिए ले जाना है। लड़के को लड़की से मोहब्बत हो जाती है। फिल्म एक सपने की तरह है। 
 
9. हाई स्कूल म्यूजिकल 
प्यार और संगीत, इनसे बेहतर और क्या हो सकता है। स्कूल में दो लोग छुप कर म्यूजिकल प्रोग्राम के लिए ऑडिशन देते हैं। उसके बाद उनका साथ फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाता है। 
 
10. एक्वामरीन 
मरमैड (जलपरियों) की कहानी में एक छोटा सा ट्वीस्ट। हमने हमेशा चाहा जिंदगी जादू से भरी हो। फिल्म प्यार का जादुई एहसास कराती है।
 
 
11. जुनो 
टीनएज प्रेगनेंसी बेहद मुश्किल हो सकती है लेकिन अगर एटीट्यूड जुनो जैसा हो तो जिंदगी मजे से भर जाए। प्रेगनेंट होने के बाद जुनो की जिंदगी रोलरकोस्टर राइड हो जाती है लेकिन दर्शकों के लिए तो मजा बहुत है। 
 
12. से एनीथिंग 
लॉयड डोब्लर को जानने के लिए उससे मोहब्बत करनी होगी। डिएन कोर्ट उसे जानने वाली है। फिल्म में एक दूसरे को समझना कितना जरूरी है खसतौर पर दिखाया गया है। 
 
अगले पेज पर थोपी हुई शादी की हैप्पी एंडिंग ...

13. नोटबुक 
फिल्म में एकदूसरे से बेहद प्यार करने वाले दो प्रेमी एक साथ होने के लिए कितनी जद्दोजहद करते हैं, यह बात फिल्म को कम से कम बार देखने लायक तो बनाती है। 
 
14. द सिस्टरहुड ऑफ द ट्रेवलिंग पैंट्स 
टीनएज गर्ल्स एक जींस के के कारण एक दूसरे को जानती है। चार पक्की सहेलियां अलग होने पर एकदूसरे को एक जींस भेजती हैं जो सभी को फिट आता है। 
 
15. माय लिटिल ब्राइड 
एक जबरन थोपी हुई शादी में कैसे प्यार पनपता है फिल्म की कहानी है। इस रोमांटिक कॉमेडी में हाईस्कूल के पहले ही साल एक लड़की को अरेंज मैरिज करना पड़ती है। उसकी शादी एक कॉलेज स्टूडेंट से होती है जिसकी पढ़ाई खत्म होने वाली है। 
 
16. फॉल्ट इन अवर स्टार्स 
प्यार आपको खोज ही लेता है चाहे आपके पास इसके लिए वक्त न हो। एक कैंसर की मरीज लड़की की मां उसे जिद करके कैंसर सपोर्ट ग्रुप ज्वाइन करवा देती है। जहां उसकी मुलाकात एक लड़के से होती है। इस लड़के से लड़की को प्यार हो जाता है। 
 
17. पर्क्स ऑफ बिइंग अ वॉलफ्लावर 
हमेशा अकेले रहने वाले लड़के को दुनिया के साथ जोड़ने की कहानी। हाई स्कूल जाने के बाद आए बदलाव देखने के लिए फिल्म देखना बनती है।
 
अगले पेज पर सुनसान द्वीप पर फंसे लड़का, लड़की ... 

18 . ब्लू लैगून 
एक नया जोड़ा एक द्वीप पर छूट जाते हैं। आजादी और प्रकृति का साथ, यंग जोडे को और क्या चाहिए। 
 
19. शी इज द मैन 
जेंडर को लेकर बने विचारों को तोड़ने की कोशिश करती फिल्म में यंग लोगों के एकदूसरे को पसंद करने के पीछे कारणों को बताया गया है। फिल्म काफी मजेदार है। 
 
20. प्रिंसेस डायरी 
एक आम लड़की को पता चलता है कि वह राजकुमारी है। कैसे बहुत खास होने पर भी आम बने रहने की इच्छा इस लडकी में बनी रहती है फिल्म को देखने लायक बनाती है।  
 
21. डर्टी डांसिंग 
कैसे डांस सारी चीजों से ज्यादा खास बन जाता है फिल्म में दिखाया गया है। डांस के शौकीन लोगों के लिए फिल्म बहुत खास है। 
 
22. रोमियो जुलिएट 
शेक्सपियर के क्लासिक रोमियो और जुलिएट पर बनी फिल्म। दो युवाओं के बीच परिवारों के विरोध के बावजूद प्यार पलता है। प्यार सभी दीवारों को पार कर आगे बढ़ता है यहां तक की मौत की भी।