शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By समय ताम्रकर

माइकल जैक्सन का निधन

माइकल जैक्सन का निधन -
दुनिया भर के लोग इस खबर पर यकीन नहीं कर पाए कि उनका चहेता और पॉप संगीत का बेताज बादशाह माइकल जैक्सन नहीं रहा। लॉस एंजिल्स काउटी कोरोनर ऑफिस के लेफ्टिनेंट फ्रेड कोरल ने बताया कि 50 वर्षीय जैक्सन की मृत्यु स्थानीय समय के अनुसार दोपहर ढाई बजे हुई।

जैक्सन जुलाई में लंदन में शो करने वाले थे और उसकी तैयारियों में व्यस्त थे। 29 अगस्त 1958 में जन्मे माइकल जैक्सन के परिवार में तीन बच्चे माइकल जोसेफ जैक्सन जूनियर, पेरिस माइकल कैथरीन जैक्सन और प्रिंस ब्लैंकेट माइकल जैक्सन द्वितीय हैं।