शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. holi ke upay
Written By

Holi ke upay : इस बार होली पूजन में जलाएं 8 दीये, सुख समृद्धि मांग लें हमेशा के लिए

Holi ke upay : इस बार होली पूजन में जलाएं 8 दीये, सुख समृद्धि मांग लें हमेशा के लिए - holi ke upay
होली पर्व में पूजा विधि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती है। पूजा के लिए हल्दी की गांठ, उपले, फल और सब्जी की माला बनाकर उसे अर्पण करें। होलिका दहन से पूर्व  पूजन सामग्री के साथ होलिका पूजन करें। 
 
होलिका के चारों तरफ आठ दीये जलाएं और सभी सामग्री को होलिका के ऊपर अर्पण कर दें। यह 8 दीये होलाष्टक के खत्म होने का प्रतीक हैं और हर अशुभता को अपने साथ ले जाते हैं। 
 
होली के दिन हनुमान जी को 8 लाल पुष्प चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से साधक को पवन पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
 
इस दिन शिव जी से वरदान पाने के लिए सुबह बेलपत्र पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर अपनी मनोकामना बोलते हुए शिवलिंग पर सच्चे मन से अर्पित करना चाहिए।