गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. ।। नूतन वर्षाभिनंदन ।।
Written By WD

।। नूतन वर्षाभिनंदन ।।

श्रीकांत साकल्ले

Happy New Year 2011 | ।। नूतन वर्षाभिनंदन ।।
ND

समय-चक्र की गति है जैसे, बहता अविरल पानी

आगामी कल के रहस्य की गाथा ‍किसने पहचानी

एकाधिक-एकात्म मनुज की, मुखरित हो मंगलवाणी

अभिनव संकल्पों से प्रेरित, एकादश की शुभ अगवानी !!