गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Poem On Terrorism

कविता : रोते हुए तमाशा

कविता : रोते हुए तमाशा - Poem On Terrorism
आतंकवादी कैसे पा जाते है बारूद
क्या ढोकर लाते या चुराकर 
और तो और वे 
बना लेते हैं बम 
 
जब धमाका होता 
तभी मालूम होता है 
उनका आतंकीपन 









 











छिन जाते है बच्चों से मां-बाप 
मां-बाप से उनके बच्चे 
और हम गिनने लग जाते हैं 
हर दूसरे दिन 
मरने या घायल होने वाले
बेकसूर लोगों संख्या 
 
जिनकी सांसों में बारूदी गंध 
आंखों में है खून
कानों में धमाकों की गूंज 
जो पाक की शह पर चल रहे
कठपुतलियों की तरह 
 
जहां-तहां खौफ पैदा रहे 
क्यों नहीं खत्म कर पा रहे
उनके आतंकीपन को 
शायद हम बुजदिल हो गए हैं 
तभी तो वे निर्दोषों की 
हर बार जान ले रहे है
 
और हम दहशत भरी 
भीड़ में देख रहे हैं
रोते हुए तमाशा 
ये भी पढ़ें
मानवता की प्रतिमूर्ति मदर टेरेसा की जयंती