शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. new year shayari
Written By

नए साल का आग़ाज़,शायराना हो आपका अंदाज, खूबसूरत शायरी

नए साल का आग़ाज़,शायराना हो आपका अंदाज, खूबसूरत शायरी new year shayari in hindi - new year shayari
आज इक और बरस बीत गया उस के बग़ैर 
जिस के होते हुए होते थे ज़माने मेरे 
 
इक साल गया इक साल नया है आने को 
पर वक़्त का अब भी होश नहीं दीवाने को 
 
देखिए पाते हैं उश्शाक़ बुतों से क्या फ़ैज़ 
इक बरहमन(ब्राह्मण) ने कहा है कि ये साल अच्छा है 
 
न शब ओ रोज़ ही बदले हैं न हाल अच्छा है 
किस बरहमन (ब्राह्मण) ने कहा था कि ये साल अच्छा है 
 
जिस बरहमन (ब्राह्मण) ने कहा है कि ये साल अच्छा है 
उस को दफ़नाओ मिरे हाथ की रेखाओं में 
 
किसी को साल-ए-नौ की क्या मुबारकबाद दी जाए 
कैलन्डर के बदलने से मुक़द्दर कब बदलता है 
 
तू नया है तो दिखा सुब्ह नई शाम नई 
वर्ना इन आंखों ने देखे हैं नए साल कई 
 
इक अजनबी के हाथ में दे कर हमारा हाथ 
लो साथ छोड़ने लगा आख़िर ये साल भी 
  
इक पल का क़ुर्ब एक बरस का फिर इंतिज़ार 
आई है जनवरी तो दिसंबर चला गया 
 
साल गुज़र जाता है सारा 
और कैलेंडर रह जाता है 
 
नया साल दीवार पर टांग दे 
पुराने बरस का कैलेंडर गिरा 
 
एक लम्हा लौट कर आया नहीं 
ये बरस भी राएगां रुख़्सत हुआ 
 
पिछ्ला बरस तो ख़ून रुला कर गुज़र गया 
क्या गुल खिलाएगा ये नया साल दोस्तों 
ये भी पढ़ें
जब कुछ 'ज्यादा' और 'बेहतर' करना है तो नए साल का इंतजार क्‍यों?