शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. jokes in hindi
Written By

मजेदार लेटेस्ट जोक : सांड की पूजा

मजेदार लेटेस्ट जोक : सांड की पूजा - jokes in hindi
एक महिला एक सांड को हलवा-पूड़ी खिला रही थी।
 
वहां खड़े एक सज्जन को शक हुआ कि यह महिला शायद सांड को गाय समझ रही है।
 
तब सज्जन व्यक्ति ने कहा- बहन, यह सांड है गाय नहीं, जो आप इसे पूड़ियां खिला रही हैं...और यह सांड प्रतिदिन गांव में 3-4 लोगों को सींग मारकर हड्डियां तोड़ देता है।
 
महिला- भाई साहब, मुझे पता है कि यह सांड है, पर आपको नहीं पता कि मेरे पति हड्डियों के डॉक्टर हैं और 
उनका हॉस्पिटल इसी सांड की वजह से ही चल रहा है।