बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Husband Wife Jokes in Hindi
Written By

क्या तुम दूसरी शादी करोगे : चटपटा है पति-पत्नी का यह चुटकुला

क्या तुम दूसरी शादी करोगे : चटपटा है पति-पत्नी का यह चुटकुला - Husband Wife Jokes in Hindi
पत्नी : अगर मैं अचानक मर गई तो तुम क्या दूसरी शादी करोगे?
 
पति : नो डॉर्लिंग, ऐसा तो मैं सोच भी नहीं सकता।
 
पत्नी : क्यों, नहीं क्यों? अरे, आपके अच्छे-बुरे पलों को बांटने के लिए कोई तो साथी चाहिए? प्लीज शादी कर लेना डार्लिंग।
 
पति : ओह माय शोना। मरने के बाद की भी मेरी इतनी फिक्र?
 
पत्नी : तो प्रॉमिस? आप दूसरी शादी कर लोगे ना?
 
पति : ओके बाबा, लेकिन सिर्फ तुम्हारी खातिर करूंगा।
 
पत्नी : तुम अपनी नई पत्नी को इस घर में रखोगे ना?
 
पति : हां, लेकिन उसे तुम्हारा कमरा कभी यूज नहीं करने दूंगा।
 
पत्नी : उसे अपनी कार चलाने दोगे?
 
पति : नो, नेवर। उस कार को तो तुम्हारी यादगार बनाकर रखूंगा। उसको दूसरी कार दिला दूंगा।
 
पत्नी : और मेरे जेवर?
 
पति : वो उसे कैसे दे सकता हूं? उनसे तुम्हारी यादें जुड़ी होंगी। वो अपने लिए नई ज्वेलरी मांगेगी ना।
 
पत्नी : वो मेरी चप्पलें पहनेगी तो?
 
पति : नहीं उसका नंबर 5 है और तुम्हारा 7।
 
चुप्पी छा गई...!
 
पति : ओ शिट....  
 
पति इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में चौथी मंजिल पर रूम नंबर 410 में है। 
ये भी पढ़ें
तेरी भाभी I phone मांग रही है : पिता पुत्र का यह जोक कमाल का है