शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Gupta ji jokes
Written By

गुप्ता जी का funny joke : सुन्दर पड़ोसन के साथ पार्क में...

गुप्ता जी का funny joke : सुन्दर पड़ोसन के साथ पार्क में... - Gupta ji jokes
गुप्ता जी एक बार अपनी सुन्दर पड़ोसन के साथ पार्क में गए। एकान्त में बैठे।
 
वो बोली : क्या करें ?
 
गुप्ता जी ने कहा : एक चुटकुला सुनो।
 
चुटकुला
 
एक सन्यासी मन्दिर में सो रहा था। रात को एक सुन्दरी आकर उसके पास लेट गई।
 
सुबह को सन्यासी पछताया।
 
जाकर अपने गुरु से बोला : बताइए, प्रायश्चित कैसे होगा ?
 
गुरु ने पूछा : तुमने सुन्दरी के साथ कुछ किया भी था ??
 
सन्यासी ने कहा : नहीं।
 
गुरु बोले : दस दिन तक सुबह उठकर घास चरो।
 
सन्यासी ने पूछा : ऐसा क्यों ??
 
गुरु ने कहा : इसलिये कि तुम गधे हो।
( joke समाप्त)
 
पड़ोसन खूब हंसी। बहुत देर बाद दोनों उठकर जाने लगे। जाते-जाते उसने गुप्ताजी को 100 रूपये दिये।
 
 गुप्ताजी  : चुटकला पसन्द आया, इसलिये रूपये दे रही हो ??
 
वो बोली : नहीं, घास के लिये।दस दिन तक सुबह उठकर घास चरो....
ये भी पढ़ें
शर्मा जी ने देखी जब मार्कशीट तो होश उड़ गए : यह Chutkula दिन बना देगा आपका