शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. funny jokes chutkule
Written By

प्यार क्या है? : चुटकुले में भारतीय बच्चे के जवाब पर लगाएंगे ठहाका

प्यार क्या है? : चुटकुले में भारतीय बच्चे के जवाब पर लगाएंगे ठहाका - funny jokes chutkule
प्रश्न-पत्र
 
प्रश्न : प्यार क्या है? विस्तार से बताएं (20 अंक)
अमरीकी विद्यार्थी :
प्यार ‘दर्द’ को कहते हैं
(परीक्षा परिणाम: अंक 5 /20)
 
इंग्लैंड का विद्यार्थी :
प्यार ‘ज़िंदगी’ को कहते हैं
(परीक्षा परिणाम: अंक 5/20)
 
 UAE का विद्यार्थी :
प्यार ‘खुदा’ को कहते हैं
(परीक्षा परिणाम: अंक 5/20)
 
भारतीय विद्यार्थी :
प्यार की परिभाषा :
‘प्यार’ के द्वारा एक महिला और पुरुष के मध्य, उपजे प्रेम-संबंध से दिल की गंभीर बीमारी हो जाती है। और अगर ये प्रेम परवान ना चढ़े तो दोनों में से किसी एक की मृत्यु भी हो जाती है।
 
प्यार के प्रकार :
1) एक तरफ़ा प्यार।
2) दो तरफ़ा प्यार।
 
आयु :
आमतौर पर यह 15 से 25 की उम्र के बीच होता है।
लेकिन आजकल यह किसी भी उम्र में हो जाता है।
 
लक्षण :
1) अनिद्रा।
2) दिन में सपने देखना।
3) फेसबुक, व्हाटसएप के बिना एक-एक पल दूभर हो जाना।
4) फ़ोन की लत।
 
मूल कारण/मूल्यांकन:
1) फोन पर चेटींग,
2) तस्वीरों
और
3) मोबाईल द्वारा ज्यादा फैलता है।
 
इलाज :
1) पिता के जूते द्वारा एंटी लव चिकित्सा
और
2) मां की चप्पल की अंधाधुंध मार ||
परीक्षा परिणाम: (अंक 20/20 बहुत बढ़िया।)
ये भी पढ़ें
हॉलीवुड एक्ट्रेस का सनसनीखेज खुलासा- 15 की उम्र में मां ने पैसों के लिए बेच दिया था, हुआ था रेप