शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. funny jokes
Written By

शर्मा जी ने देखी जब मार्कशीट तो होश उड़ गए : यह Chutkula दिन बना देगा आपका

शर्मा जी ने देखी जब मार्कशीट तो होश उड़ गए : यह Chutkula दिन बना देगा आपका - funny jokes
शर्मा जी काम पर से थक-हार कर घर आए...
पत्नी ने पानी का गिलास दिया, तभी बेटा मार्कशीट लेकर पहुंचा... 
 
साइंस-09, इंग्लिश-06, मैथ्स-08
 
आगे कुछ पढ़ने से पहले शर्मा जी अपने बेटे से- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती? नालायक है तू नालायक। 
 
पत्नी - अरे आप सुनो तो...
 
शर्मा जी - तू चुप बैठ... तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे। 
 
फिर अपने बेटे से - अरे तेरा बाप दिनभर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है। 
 
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए सुनता रहा...
 
पत्नी - अरे सुनो तो...
 
शर्मा जी - तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे...
 
पत्नी (इस बार तेज आवाज में) - अरे सुनो पहले... सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है। 
 
फिर घर में भयानक सन्नाटा पसर गया...!!!