मांसपेशियों की बीमारी से बचें
टेंडर प्वॉइंट्स का रखें ख्याल
फाइब्रोमाइएलगिया मांसपेशियों की बीमारी है जिससे मसल्स में दर्द, थकान और रीढ़, गर्दन, कंधों और कूल्हों जैसे क्षेत्रों में सूजन आ जाती है। इन्हें टेंडर प्वॉइंट्स भी कहते हैं। ये प्वॉइंट सारे दिन परेशान करते हैं। लगभग हर आयु वर्ग में लोग मांसपेशियों में दर्द का शिकार हो सकते हैं। यह आम परेशानी है। लेकिन जब यह दर्द लगातार बना रहे और आपकी रोजमर्रा की गतिविधियों में बाधा पहुँचाए तो यह चिंता का विषय बन जाता है। फाइब्रोमाइएलगिया से शायद कम लोग परिचित हों, लेकिन यह शरीर के 30 प्रश हिस्से को प्रभावित करता है। फाइब्रो का अर्थ है शरीर के फाइब्रस टिश्यू, माइयोस का अर्थ है मांसपेशी और एलगिया का अर्थ है दर्द। इसलिए फाइब्रोमाइएलगिया का अर्थ है मांसपेशी बॉडी टिश्यू में निरंतर दर्द का रहना। इस समस्या को और इसके समाधान को अच्छी तरह समझने की आवश्यकता है। एक साथ कई घंटे काम न करें। बीच-बीच में ब्रेक लें। इस तरह तनावग्रस्त मांसपेशियाँ शांत होंगी। अगर आपको सोने के बाद उठने पर आलस आता है तो खुशबूदार तेलों से जिस्म की मालिश करें और उसके बाद गर्म पानी से नहाएँ।