बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. read the benefits of castor oil which is very good for massage and to remove stretch marks
Written By

घनी आईलैशेज से लेकर स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने तक, कैस्टर ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल

घनी आईलैशेज से लेकर स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने तक, कैस्टर ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल - read the benefits of castor oil which is very good for massage and to remove stretch marks
कैस्टर ऑइल जिसे अरंडी का तेल भी कहते हैं, बेहद लाभकारी तेल माना जाता है। इसे शरीर के बाह्य के साथ-साथ सेवन करने तक में उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं इसके लाभ -
 
1 इस तेल को नारियल के तेल के साथ मिलाकर काले धब्बों पर लगाने से वह धीरे-धीरे जाते हैं।
 
2 अरंडी का तेल बालों में लगाने से यह घने और लम्बे तो होते ही हैं साथ ही रुसी की समस्या भी दूर होती है।
 
3 इस तेल को पलकों पर लगाने से वह घनी और सुन्दर होती है।
 
4 इस तेल को आधा चम्मच मात्रा में एक कप दूध में मिलकर पीने से कब्ज की समस्या ठीक होती है।
 
5 अरंडी के तेल को आंखों के आसपास लगाकर मालिश करने से आंखों की सूजन दूर होती है।
 
6 इस तेल से मालिश करने से त्वचा लटकती नहीं है और झुर्रियां कम होती है।
 
7 एलोवेरा के रस में यह तेल मिलाकर लगाने से मस्सों की जलन की समस्या में राहत मिलती है। 
ये भी पढ़ें
नीम में मिश्री मिलाकर खाने से होते हैं 5 हेल्थ बेनिफिट्स