शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. include these 5 fruits in your diet help to loss weight
Written By

Weight loss tips - वजन कम करने के लिए डाइट में इन फलों का सेवन जरूर करें

Weight loss tips - वजन कम करने के लिए डाइट में इन फलों का सेवन जरूर करें - include these 5 fruits in your diet help to loss weight
आज के वक्‍त में हर कोई फिट नजर आना चाहता है। जिसके लिए मेहनत भी करते हैं। लेकिन वजन कम नहीं हो पाता है। कई लोगों को वक्‍त की कमी के चलते जिम या योग क्‍लास जाने का भी वक्‍त नहीं मिलता है। ऐसे में घर पर ही कुछ एक्‍सरसाइज करने की कोशिश करते हैं। साथ ही अलग-अलग डाइट प्‍लान को फॉलो करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे फल है जिसका सेवन कर वजन पर कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन से फल है जिसका सेवन कर वजन को कम करने में मदद मिलेगी। 
 
- कीवी - कीवी खट्टी मीठी आती है। यह मानसून सीजन में अधिक पाई जाती है। इसमें मौजूद विटामिन सी, ई, फाइबर, फोलेट वजन घटाने में मदद करते हैं। साथ ही वेस्‍ट साइज को भी कम करने में मदद करते हैं। अगर आप अनिद्रा से ग्रसित है तो इसका सेवन कर सकते हैं। हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद मिलती है।  
 
- केला - केले का सेवन करने से भी वजन कम होता है। लेकिन आप दूध केले का सेवन करेंगे तो आपका वजन बढ़ेगा। केले में मुख्‍य रूप से पोटेशियम, मैग्‍नीशियम, विटामिन बी 6, सी और ए मौजूद होता है। इसका सेवन करने से कैलोरी कम होती है। 
 
- संतरा - संतरे का सेवन करके भी आप कैलोरी कम कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। संतरे का सेवन करने से भूख जल्दी - जल्‍दी नहीं लगती है। इसलिए खाना खाने के बाद संतरे का सेवन किया जाता है। यह खाने को डाइजेस्‍ट करता है और भूख को भी कम करता है। 
 
-खरबूजा - इस फल में कैलोरी की मात्रा कम और पानी की मात्रा अधिक होती है। एक्‍सपर्ट के मुताबिक जिस फल में पानी की मात्रा अधिक होती है वह वेट लॉस जल्दी करते हैं। इसमें मुख्‍य रूप से पोटेशियम, फाइबर, बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी मुख्‍य रूप से होता है। 
 
-एवोकाडो - यह सबसे महंगा फल होता है। लेकिन यह तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। और रोज एक फल खाने से पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है। 
ये भी पढ़ें
इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में महानायक के रूप में अंकित हो रहे नरेन्द्र मोदी