गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. how to protect form omicron
Written By

ओमिक्रॉन से बचाव के तरीके क्या हो सकते हैं, जानिए

ओमिक्रॉन से बचाव के तरीके क्या  हो सकते हैं, जानिए - how to protect form omicron
दुनिया में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन 20 से अधिक देशों में फैल चुका है। साथ ही यूके की एक स्‍टडी जो कोविड में ओमिक्रॉन के 20 लक्षण की बात कही गई है। वहीं शोधकर्ताओं द्वारा लोग इस वैरिएंट पर अभी भी रिसर्च जारी है। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड का नया वैरिएंट नहीं आता है तो मार्च 2022 तक यह कोविड की लहर काफी हद तक कम हो जाएंगी।

फिलहाल लोगों को इससे बचाव के लिए सभी आवश्यक उपायों को प्रयोग में लाते रहना चाहिए, जैसे- मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, वैक्सीनेशन और हाथों की स्वच्छता को ध्यान में रखकर खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही इम्‍युनिटी पर भी जोर दे। इसके लिए पर्याप्‍त नींद बहुत जरूरी है, पानी पिए, काढ़े का सेवन करें, मौसमी फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।

ओमिक्रॉन के 5 प्रमुख लक्षण  -

- जुकाम।
- सिरदर्द।  
- थकान।  
- छींक आना।
- गले में खराश होना।  

ओमिक्रॉन से बचाव के तरीके

- Covid 19 वैक्सीन जरूर लगवाएं।
- मास्क जरूर लगाएं।
- भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें।
- सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।
- संक्रमण का लक्षण दिखने पर कोरोना का टेस्ट कराएं।
-Covid होने पर खुद को अन्य लोगों से अलग करें।
ये भी पढ़ें
डबल मास्‍क से 91 फीसदी तक ओमिक्रॉन से सुरक्षा, WHO ने बताया मास्‍क पहनने का सही तरीका