गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. How to get rid of sulfur burps tips in hindi
Written By

Health Tips : खट्टी डकार से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय

Health Tips : खट्टी डकार से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय - How to get rid of sulfur burps tips in hindi
अधिकतर लोग खट्टी डकार की समस्या से परेशान रहते है, खट्टी डकार आने के साथ-साथ गले, पेट और सीने में तेज जलन की समस्या भी होती है। हममे से अधिकतर लोग इस समस्या से परेशान रहते है। आखिर ऐसा क्यों होता है? दरसअल खान-पान में बरती गई लापरवाही इसकी वजह है। इसका मुख्य कारण होता है, पाचन से जुड़ी समस्याएं। अगर आपको भी खट्टी डकार की समस्या होती है, तो आइए जानते है कुछ उपाय जिन्हें अपनाकर आप इन समस्या से निजात पा सकते हैं।
 
खट्टी डकार से परेशान हैं, तो नींबू पानी का सेवन करें। इसमें आप थोड़ा सा काला नमक भी मिला सकते है। इसके सेवन से आपको इस समस्या से राहत मिलेगी।
 
 मीठे दही का सेवन भी आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाता है। आप दही का सेवन दिन के समय कर सकते है। इससे डकार की समस्या से राहत मिलगी। 
 
रात के समय आप  सौंफ और  मिश्री का सेवन कर सकते हैं।  इससे आपको खट्टी डकार से राहत मिलेगी। क्योंकि आप रात में दही और नींबू पानी का सेवन नहीं कर सकते।
 
खट्टी डकार से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में सही बदलाव करने की आवश्यकता है। साथ ही पानी ज्यादा पीने की आदत बनाएं। ज्यादा नमक और तेल का खाना खाने से बचें।
 
ये भी पढ़ें
Nails Hygiene : नाखून बढ़ाना सेहत को पड़ सकता है महंगा