मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. health hazardous of wearing undergarments while sleeping
Written By

सोते समय अंडरगारमेंट्स पहनने के नुकसान

सोते समय अंडरगारमेंट्स पहनने के नुकसान - health hazardous of wearing undergarments while sleeping
रात को अगर चैन की नींद लेते हुए शरीर के सभी अंगों की सुरक्षा का भी ध्यान रख लिया जाए तो नींद का उद्देश्य पूरा हो जाए। ऐसे में अगर आप भी कभी इस सवाल से दो चार हुए हैं कि क्या सोते समय अंडरगारमेंट्स पहनना चाहिए? 


 
 
यह सवाल अजीब लग सकता है, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य से जुड़ा है। इसका जवाब जानना ज़रूरी है। आप यह समझ लीजिए कि सोते हुए अंडरगारमेंट्स पहनना अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ करना है।
 
आखिर क्यों अक्सर ही इस बात की सलाह दी जाती है कि सोते हुए अंडरगारमेंट्स क्यों न पहने जाएं? जानिए ऐसे स्वास्थ्य से जुड़े कारण जो अंडरगारमेंट्स न पहनने की वकालत करते हैं। 
 
चाहे आप आलस्य में या आदत के चलते, अंडरवियर पहनकर ही सो जाते हैं तो आप खुद को एक खतरे में डाल रहे हैं। हममें से अधिकतर  लोग इस आदत से बंधे हुए हैं, परंतु विशेषज्ञों की मानें तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह आदत महिलाओं और पुरुषों दोनों को  हानि पहुंचा सकती है। जिसके चलते खुजली, त्वचा इंफेक्शन और कभी कभी बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। 

नमी से इंफेक्शन का खतरा 
 
आपने भी इस बात पर ध्यान दिया होगा कि आपके जेनिटल्स (प्रजनन हिस्से) पूरे समय बंद रहते हैं। दिन और रात ये कपड़ों से ढंके रहते हैं।  सिर्फ नहाने के वक्त आप इनकी सफाई करते हैं। ऐसे में कई बार जरूरी क्रियाओं को करते वक्त पानी लगने से यहां नमी रह जाती है। आपके हमेशा  कपड़े पहने रहने के कारण इन हिस्सों को सूखने का मौका नहीं मिलता, जिसके कारण इंफेक्शन होने की संभावन बहुत अधिक हो जाती है। रात को अगर आप अंडरगारमेंट्स न पहनें तो आपके इस हिस्से को सूखा और साफ रहने का मौका मिल जाता है। 

पसीने से बैक्टेरिया पनपने का खतरा
 
अक्सर ही मौसम गर्म रहने पर आपके शरीर से हर जगह पसीना निकलता है। शरीर के अन्य हिस्सों को जहां प्राकृतिकतौर पर सूखने का मौका खुले रहने के कारण मिलता है, आपके शरीर का यह खास हिस्सा बैक्टेरिया का घर बना रहता है। ऐसे में बैक्टेरिया से होने वाले इंफेक्शन का भी खतरा बना ही रहता है। रात में अंडरगारमेंट्स न पहनने पर इस समस्या से बचा जा सकता है। 

पुरूषों को होने वाला खतरा 
 
इंस्टीट्यूट फॉर मेंस हेल्थ (जर्सी यूरोलॉजी ग्रुप) यूएस की एक रिपोर्ट के अनुसार पुरूषों का रात में अंडरगारमेंट्स में सोना उनके प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता है। उनके प्रजनन अंग रात के समय अधिक गर्म होकर स्पर्म क्षय और स्पर्म की गुणवत्ता में गिरावट का शिकार हो सकते  हैं।  
ये भी पढ़ें
लड़कियों के लिए आसान बचत उपाय