शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. health benefits of eating basi roti and milk
Written By

Good Food - बासी रोटी खाने से BP सहित 5 अन्य बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Good Food - बासी रोटी खाने से BP सहित 5 अन्य बीमारियों से मिलेगा छुटकारा - health benefits of eating basi roti  and  milk
अक्‍सर बासी रोटी बच जाने पर उन्‍हें फ्राई करके खा लिया जाता है। या उन्‍हें गर्म करके फिर से लंच के साथ खा लेते हैं। इसके अलावा भी रोटी का अलग -अलग प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन जिन्हें ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या के साथ अन्‍य बीमारी जैसे पेट दर्द होना, शरीर का तापमान बढ़ना शरीर के लिए घातक होता है। वहीं अगर बीपी की समस्‍या हो तो खानपान का अधिक ध्‍यान रखना होता है। ताकि बीपी कंट्रोल में रहे। क्‍योंकि बीपी बढ़ने से कई गंभीर समस्‍याओं का खतरा बढ़ जाता है। तो आज आपको बताते हैं बासी रोटी खाने के फायदे। शायद आप भी अनजान हो - 
 
1. दूध में बासी रोटी मिलाकर खाने से ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल होता है। बासी रोटी को 5 से 10 मिनट के लिए दूध में भिगोकर रख दें। 10 मिनट बाद नाश्‍ते के तरह खा सकते हैं। इससे आपका बीपी कंट्रोल में रहेगा। 
 
2. हमारे शरीर का सामान्‍य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब होता है। अगर आपकी बॉडी का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहता है तो यह अंगों को नुकसान पहुंचा सकता  है। इसके लिए दूध में भीगी हुई रोटी खाने से तापमान कंट्रोल में रहता है।  
 
3. अक्‍सर कहते हैं बासी खाना नहीं खाना चाहिए। क्‍योंकि उसमें बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। लेकिन रोटी में इसका उलट होता है। जी हां, बासी रोटी में जो बैक्टीरिया पनपते हैं वह सेहत के लिए अच्‍छे होते हैं। इसलिए सुबह बासी रोटी दूध के साथ जरूर खाना चाहिए। 
 
4. अगर पेट दर्द से राहत नहीं मिल रहा है तो ऐसे में आप दूध रोटी खा सकते हैं। हालांकि पेट दर्द होने पर डॉक्‍टर दूध का सेवन करने से मना करते हैं। लेकिन रात को दूध रोटी मिक्‍स कर खाने से गैस और कब्‍ज की समस्‍या से राहत मिलती है।    
 
5.शुगर के मरीजों को जरूर दूध-रोटी का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से सेवन करने से शुगर लेवल बैलेंस रहता है। 
 
 
ये भी पढ़ें
खूबसूरत त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है तिल, जानिए चमत्कारी फायदे