गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. gym at home
Written By
Last Updated : रविवार, 12 अप्रैल 2020 (14:44 IST)

Exercise in Lockdown: घर को बना लें ज‍िम, ये एक्‍सरसाइज रखेंगी आपको फ‍िट

Exercise in Lockdown: घर को बना लें ज‍िम, ये एक्‍सरसाइज रखेंगी आपको फ‍िट - gym at home
फिट रहने वालों के ऊपर भी लॉकडाउन का असर हुआ है। ऐसे में घर में ही एक्‍सरसाइज की जरुरत है। अगर आपके पास ज्‍यादा उपकरण नहीं है तो भी बहुत हद त‍क घर की एक्‍सरसाइज से फ‍िट रह सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर फ‍िटनेस के कुछ मंत्र।

वॉर्मअप
घर में वॉर्म-अप बहुत ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आप एक जगह पर खड़े होकर जम्‍प कर सकते हैं। सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को कंधों की सीध में रखकर उन्हें चलाएं। उसके बाद पैरों के घुटनों को मोड़कर स्क्वाट करें। 

घर की चीजों का इस्‍तेमाल
वजन उठाने के ल‍िए आप घर की चीजों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। भारी बुक्स, लैपटॉप या अन्य वजनदार सामान आदि रख सकते हैं। अपनी क्षमता के मुताब‍िक हैवी या हल्‍का वजन रख सकते हैं।

पुशअप 
सबसे पहली एक्सरसाइज पुश अप है जिसे करने के लिए आपको कोई भी इक्विमेंट की जरूरत नहीं है। अपनी बॉडी के हिसाब से इसे कर सकते हैं। जरुरत के ह‍िसाब से करें और सेट बढाते रहें।

आर्म्स एक्सरसाइज 
आप सिंगल हैंड बाइसेप्स कर्ल कर सकते हैं, आप एक हाथ से बारी-बारी करके कर सकते हैं। इससे घर बैठे आपकी बाइसेप्स की मसल बनेंगी। वहीं ट्राइसेप्स के लिए आप ओवर हैड ट्राइसेप्स एक्सटेंशन कर सकते हैं।

स्क्वाट 
आप बॉडी वेट से जंप स्क्वाट्स लगा सकते हैं। अगर आप थोड़ा हैवी करना चाहते हैं तो आप बैग को कंधों पर पहनकर फिर स्क्वाट्स लगा सकते हैं।

शोल्डर एक्सरसाइज 
कंधों के लिए सिंगल आर्म ओवर हैड प्रेश कर सकते हैं। इसके लिए आप बैग को एक हाथ से कंधों के साथ पकड़कर इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

पेट के लिए
सबसे आखिर में आपको कंच्र करने होंगे। इसके लिए आपको जमीन पर अपने दोनों पैर मोड़कर लेटना होगा और बैग को दोनों हाथों से पकड़कर रखना होगा और फिर क्रंचिस करने होंगे।