बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. eye donation day 2021 how to take care of eyes
Written By

नेत्रदान दिवस : कैसे करें आंखों की देखभाल

नेत्रदान दिवस : कैसे करें आंखों की देखभाल - eye donation day 2021 how to take care of eyes
बदलते स्वरूप के साथ खुद का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी हो गया है। क्योंकि आज के वक्त में किसी भी अंग को बीमारियों की चपेट में आने में देर नहीं लगती है। आंखों को ही देख लीजिए। अगर  ठीक से देखभाल नहीं की जाती है तो समस्या भी हो सकती है। जैसे - मोतियाबिंद, रोशनी कम होना, आंखें लाल होना, आंखों से पानी आना, चश्मा लग जाना। हर साल 10 जून को नेत्रदान दिवस मनाया जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपकी आँखे स्वस्थ रहे तो आप उन्हें दान भी कर सकते हैं।  

आइए जानते हैं कैसे करें आंखों की देखभाल

- जब भी आप सुबह उठते हैं सबसे अपनी दोनों हथेलियों को अच्छे से रब करें और गर्म होे जाने पर उन्हें अपनी आंखों पर लगा लें। ऐसा कम से कम 3 बार करें। आपकी आंखों को आराम मिलेगा।

- विटामिन ए से आंखों की रोशनी बढ़ती है। विटामिन ए से भरपूर फलों का सेवन करें। गाजर, संतरा, शकरकंद, संतरा, मौसंबी, केला। साथ ही आंवला भी आंखों की सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। आप आंवले से बना मुरब्बा या चूर्ण का सेवन भी कर सकते हैं।

- आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए अपने भोजन में हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करें। उससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

- रोज सुबह ब्रश करने के बाद मुंह में पानी रखकर आंखों में छिटके। इससे आंखें लाल होने जैसी समस्या खत्म हो जाएगी। और आंखों में थकावट भी महसूस नहीं होगी।

- अगर आप लगातार लैपटॉप पर काम करते हैं या मोबाइल चलाते हैं तो कम से कम 45 मिनट बाद आप  अपनी आंखों को जरूर आराम दें। अपनी आंखों को झपकाते रहें।
 
ये भी पढ़ें
Health Tips : डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, आंखें हमेशा रहेंगी स्वस्थ