गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. benefits of honey with warm milk
Written By

इम्यून सिस्टम को बनाना है मजबूत तो पिएं शहद मिला दूध, होंगे ये 5 लाभ

इम्यून सिस्टम को बनाना है मजबूत तो पिएं शहद मिला दूध, होंगे ये 5 लाभ - benefits of honey with warm milk
शहद और दूध दोनों को अगर अलग-अलग अगर लेते हैं, तो यह जान लीजिए कि इन्हें साथ में लेना सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी होगा। गुनगुने दूध में शहद मिलाकर लेने से कई फायदे होते हैं। आइए, आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताए -
 
1 रोजाना दूध के साथ शहद मिलाकर पीना, आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए लाभकारी है। यह दोनों प्रकार की क्षमताओं में इजाफा करने में सहायक है।

 
2 अगर नींद न आने या कम नींद की समस्या है, तो रातको सोते समय गर्म दूध में शहद का प्रयोग करें, इससे नींद भी बेहतर होगी और आप रिलेक्स महसूस करेंगे।
 
3 पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए दूध में शहद डालकर पीना एक बढ़िया उपाय है। इससे कब्ज की समस्या भी हल हो जाएगी।

 
4 दूध आपको प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा कई जरूरी पोषक तत्व देता है और शहद इम्यून सिस्टम व प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। दोनों मिलकर एक बेहतरीन सेहत विकल्प साबित होते हैं।
 
5 तनाव दूर करने के लिए यह बेहतरीन उपाय है। इसके अलावा हल्‍के गुनगुने दूध में शहद मि‍लाकर पीने से प्रजनन क्षमता और शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि होती है।