शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Benefits Of Garadu/ Yam
Written By WD

गरमा-गरम गराडू के 5 फायदे, जरूर जानिए

गरमा-गरम गराडू के 5 फायदे, जरूर जानिए - Benefits Of Garadu/ Yam
सर्दी केे मौसम में गरमा-गरम गराडू खाने का मजा ही कुछ और है। लेकिन यह स्वाद में जि‍तना अच्छा और कुरकुरा है, उतने ही बेहतरीन हैं इसके फायदे। अगर आपको अब तक नहीं पता गराडू के यह फायदे, तो जरूर जानिए....इसके बाद गराडू का लुत्फ भी दुगुना हो जाएगा - 

 
1 सर्दी के दिनों में गरमा-गरम गराडू सिर्फ मजेदार स्वाद ही शरीर के लिए जरूरी ऊर्जा भी देता है। सर्दी के मौसम में शाम या रात के समय गराडू खाना, स्वाद के साथ गर्माहट भी प्रदान करता है।  
2 यह फाइबर यानि रेशे से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। खास तौर से यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करता है। इसके अलावा फाइबर आपके पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है और कब्ज में फायदेमंद होता है।

3 गराडू  कॉपर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मेंगनीज, फॉस्फोरस के अलावा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपके स्वास्थ्य और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

4  इसमें विटामिन्स के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो न केवल मानसिक तनाव को कम करते हैं बल्कि आापको जवां  दिखने में भी मदद करत हैं। यह झुर्रियों के आने की प्रक्रिया को धीमा करने में सहायक है।
5 रोग प्रतिराधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी गराडू फायदेमंद हैं। इसके अलावा यह हड्ड‍ियों के विकास में भी सहायक हैं और शरीर की चोट या फिर घाव को जल्दी भरने में सहायक है।