शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. benefits of eating poppy seeds in winter season
Written By

Winter Food Tips : खसखस भिगोकर खाने के फायदे जानेंगे तो दंग रह जाएंगे

Winter Food Tips : खसखस भिगोकर खाने के फायदे जानेंगे तो दंग रह जाएंगे - benefits of eating poppy seeds in  winter season
ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना सेहत के लिए अच्‍छा होता है। खसखस भी उन्हीं में से एक है। खसखस का सेवन करने से कई सारी बीमारियों से निजात मिल सकती है। लेकिन ठंड में खसखस का उपयोग अलग - अलग तरह से किया जाता है। जी हां, खसखस का सेवन मिठाई, खूस का दूध, फूड आइटम बनाने में करते हैं। वहीं गर्मी में खसखस को पानी में भिगोकर ठंडाई बनाई जाती है। लेकिन आप इस बात से अनजान होंगे कि 2 चम्मच खसखस को रात में पानी में भिगोकर रखें और दूध के साथ पीएं इससे कई सारे लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं 6 फायदे -

कैसे करें सेवन - सुबह खसखस के दानों को मिक्सर में बारीक पीस लें। इसके बाद दूध में डालकर उबाल लें। फिर इसे पिएं।

आइए जानते हैं लाभ -

1. अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आपको रोज खसखस का दूध पीना चाहिए। इससे आपको दिल भी स्‍वस्‍थ रहता है और कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी खत्म होती है।

2.खसखस में आयरन भरपूर होता है। इसलिए अगर आप खून की कमी से जूझ रहे हैं तो खसखस का दूध जरूर पिएं। महिलाओं को खस का दूध जरूर पीना चाहिए।

3.ठंड में दिल के मरीज, ब्लड प्रेशर, शुगर की समस्या से पीड़ित मरीजों को खस का सेवन करना चाहिए। खस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर लो रहता है।

4. सिरदर्द से परेशान हो गए है तो यह आपके बेहतरीन विकल्प है। डॉक्टर की दवा से पहले खस का दूध जरूर पीना चाहिए। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। अगर आपको माइग्रेन का दर्द है तब भी आप खस के दूध का सेवन कर सकते हैं।

5.खस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से चेहरे का ग्लो बढ़ता है। इसलिए भी ठंड में खस पानी में भिगोकर खाएं या इसका दूध पिएं।

6. खस में मौजूद ऑक्‍सीलेट्स बॉडी में पथरी को बनने से रोकते हैं। इसलिए आप ठंड में खस को पानी में भिगोकर भी खा सकते हैं और खस का दूध भी पी सकते हैं। इसलिए खस का सेवन जरूर करें।