गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. benefits of coconut water
Written By

नारियल पानी नियमित पीएंगे तो सेहत और सौन्दर्य दोनों दुरुस्त रहेंगे

नारियल पानी नियमित पीएंगे तो सेहत और सौन्दर्य दोनों दुरुस्त रहेंगे - benefits of coconut water
नारियल का पानी पीने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उससे भी कई ज्यादा इसके फायदे होते हैं। नारियल पानी सेहत व सौन्दर्य दोनों के ही लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं नारियल के पानी को पीने के लाभ-
 
1. नारियल पानी एक लो कैलोरी पेय है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन व विटामिन सी आदि होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाते हैं।
 
2. अगर आपको शराब के नशे का हैंगओवर हो तब आप नारियल पानी पी लीजिए, कुछ ही देर में आपका हैंगओवर उतर जाएगा।
 
3. इसे पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे किसी भी बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
 
4. इसमें मौजूद तत्व बढ़ती उम्र के लक्षणों को आने से रोकते हैं और वे अधिक उम्र में भी जवान दिख सकती हैं।
 
5. नारियल के पानी में दूध से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल और वसा की मात्रा नहीं होती है। वजन कम करना हो तब भी इसे पीना कारगर होता है।
 
6. इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट और पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लडप्रेशर और दिल की गतिविधियों को दुरुस्त करने में मदद करता है।
 
7. इसे पीने से पाचनक्रिया भी दुरुस्त रहती है।
 
8. किडनी में पथरी की समस्या व किडनी की कोई भी अन्य समस्या होने पर इसे पीने से फायदा होता है।

ये भी पढ़ें
जन्माष्टमी का प्रसाद : शाही धनिया-मेवे की पंजीरी