शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Amazing Benefits Of Gelatin
Written By WD

हड्ड‍ियों में दर्द का अचूक इलाज है यह...

हड्ड‍ियों में दर्द का अचूक इलाज है यह... - Amazing Benefits Of Gelatin
अगर आप जोड़ों और हड्ड‍ियों के अंदरूनी दर्द से परेशान हैं, और इसके अलावा सेहत की अन्य समस्याओं से भी घि‍रे हुए हैं, तो परेशान बिल्कुल न हों, इसका इलाज है हमारे पास। जिलेटि‍न के इस बेहतरीन प्रयोग से आप पा सकते हैं दर्द, और कई तरह की समस्याओं से आजादी। जानि‍ए कैसे करना है जिलेटि‍न का यह प्रयोग - 

इसके लिए आपको लगभग 150 ग्राम जिलेटिन की जरूरत होगी जो महीने भर आपके काम आ सकता है। लगभग 2 चम्मच जिलेटि‍न को एक चौथाई कप फ्रि‍ज के ठंडे पानी में घोलें और इसे रात भर यूंही रहने दें। सुबह उठकर जब यह जैली की तरह गाढ़ा हो जाए, तब इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें अपने अनुसार दही, जूस, शहद, पानी मिक्स करके पी स‍कते हैं।

लगभग 1 महीने तक लगातार, सुबह खाली पेट आपको इसका सेवन करना है, और हर 6 महीने में इसे दोहराना है। कुछ ही दिनों में आप इसके बेहतरीन लाभ खुद ही महसूस करेंगे। जानि‍ए इसके 5 बेहतरीन सेहत लाभ - 

 
 
1 जोड़ों का दर्द - इसका नियमित प्रयोग करने से आपके जोड़ों में चिकनाहट बनी रहेगी और आप जोड़ों के दर्द व ऑस्ट‍ियोपाेरोसिस जैसी बीमारियों से पूरी तरह से निजात पा सकेंगे। इसके अलावा कमर दर्द और हड्डि‍यों के दर्द में राहत मिलेगी।

2 मेटाबॉलिज्म - मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और सेहत के अन्य फायदों को पाने का यह बेहतरीन तरीका है। इससे मोटापे को नियंत्रित करने में भी आपको मदद मिलेगी।

 
 
3 मानसिक क्षमता - इसके प्रयोग से आपकी दिमागी मांसपेशि‍यों को भी मजबूती मिलेगी और मानसिक क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा आप ऊर्जा व ताजगी महसूस करेंगे और तनाव से बच सकेंगे।

4 लचीलापन - हड्ड‍ियों को बांधे रखने वाले तंतुओं और शि‍राओं में लचीलापन बनाए रखने में य‍ह बेहद मददगार है। इससे मांसपेशि‍यों में अकड़न संबंधी समस्याएं नहीं होंगी।

 
 
5 बाल और नाखून - आपके बालों और नाखूनों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें प्राकृतिक चमक देने और टूटने से बचाने में भी यह बेहद मददगार साबित होगा।
ये भी पढ़ें
#21juneyogaday : 21 जून योग दिवस : धर्म तोड़ता और योग जोड़ता है...