शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 5 potassium foods will help to reduce weight
Written By

Weight Loss Tips : नहीं घट रहा है वजन तो डाइट में शामिल करें ये 5 पोटेशियम युक्त चीजें

Weight Loss Tips : नहीं घट रहा है वजन तो डाइट में शामिल करें ये 5  पोटेशियम युक्त चीजें - 5 potassium foods will help to reduce weight
आज के युवाओं की चाह स्लिम और फिट रहने की होती है। जिसमें प्रोटीन और आयरन वजन घटाने में बहुत हद तक मदद करता है। लेकिन अधिकतर लोग नहीं जानते हैं कि वजन कम करने के लिए पोटेशियम को भी डाइट में शामिल करना जरूरी है। उसमें ट्रेस मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट है। वह जरूरी पोषक तत्वों को कोशिकाओं तक पहुंचाता है। पोटेशियम भी तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। आइए जानते हैं कौन सी 5 चीजें वजन घटाने में मदद करेगी -
 
केले में सबसे अधिक पोटेशियम होता है। यह वजन घटाने और वजन बढ़ाने में काफी मदद करते हैं। इसमें उचित मात्रा में फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है।
 
राजमा आज के वक्त में 
स्वाद के लिहाज से काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन ये बहुत लोग नहीं जानते हैं कि राजमा पोटेशियम का सबसे अच्छा स्त्रोत है, जो तेजी से वजन कम करने में मदद करता है। राजमा में पोटेशियम के अलावा आयरन, कॉपर, फोलेट, मैंगनीज भी भरपूर मात्रा में होता है।
 
- नारियल पानी कई बीमारियों का उपचार करने में कारगर है। यह शुद्ध प्राकृतिक पेय है। इसका सेवन करने से वजन कम करने के साथ आपके शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित करने में मदद करता है। तो साथ ही चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है। इसमें पोटेशियम के अलावा मैंगनीज, कैल्शियम, सोडियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

 
- पालक का सेवन रोज करना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर पालक से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। शरीर को जरूरी पोषक तत्व अधिकतम पालक से मिलते हैं। इसका सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती है।
 
- शकरकंद विटामिन ए का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन-सी,  कैल्शियम, विटामिन बी -6 आमतौर पर मौजूद होता है।
 
ये भी पढ़ें
Skin Care Tips : स्किन को सॉफ्ट और मुलायम रखेंगे बटर से बने ये 3 फेस पैक