शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 5 benefits of chewing-gum
Written By

च्युइंग गम चबाने की आदत है तो उसके 5 फायदे आपको जानना चाहिए

chewing gum,
च्युइंग गम खाने पर बच्चों को अक्सर डांट पड़ जाती है। कई लोग बोर होने से बचने के लिए तो कई शौकिया तौर पर इसे चबाते हैं। कई लोग इससे चिढ़ते भी हैं। पर क्या आप जानते है कि च्युइंग गम चबाने के कई फायदे भी होते हैं। आइए जानते हैं -
 
1 च्युइंग गम चबाने से हमारे जबड़ों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है जिसके कारण हम डबल चीन को भी कम कर सकते हैं।
 
2 इसे चबाने से सांस में से दुर्गन्ध भी जाती है और दांतों का पीलापन भी साफ होता है।
 
3 हिप्पोकैंपस मस्तिष्क का वह हिस्सा होता है जहां स्मरण शक्ति में महत्वपूर्ण होता है। च्युइंग गम खाने से यह सक्रिय हो जाता है। सरल शब्दों में च्युइंग गम खाने से याददाश्त तेज बढ़ती है और मस्तिष्क में रक्तप्रवाह भी ठीक होता है।
 
4 च्युइंग गम चबाने से तनाव दूर होता है। इसे चबाने से चिड़चिड़ापन दूर होता है।
 
5 जब हम च्युइंग गम चबाते हैं तो मुंह में ज्यादा लार बनती है। यह दांतों में सड़न, कीड़े और सेंसिटिविटी में तो राहत देते ही हैं पेट के डाइजेस्टिव एसिड को मुंह तक आने से भी रोकता है।
 
सेहत के लिए हर च्युइंग गम सही नहीं होता है। च्विंगम में आर्टिफिशियल शुगर आपकी सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसके लिए शुगर फ्री च्युइंग गम का ही प्रयोग उत्तम रहता है।
ये भी पढ़ें
मोदी के विरुद्ध झूठा अभियान और गुजरात दंगे पर उच्चतम न्यायालय का फैसला