• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. यूँ रहें स्वस्थ
  6. खाना पाँच भाग में बाँटकर खाएँ
Written By ND

खाना पाँच भाग में बाँटकर खाएँ

न्यूट्रिशियस
ND
ND
दिनभर में पाँच बार खाना खाएँ जिसमें से तीन मुख्य आहार (ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर) हों। इसके अलावा बचे हुए दो भागों में आप वही भोजन ले जो साफ-सुथरा और न्यूट्रिशियस हो। पाँच भागों में खाना खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, साथ ही, यह आपकी मेटाबोलिज्म स्तर भी ठीक रहता है। स्वस्थ खाने के रूप में हाई फाइबर युक्त भोजन यानी सेब, तरबूज, पपीता, नारंगी आदि ले सकते हैं।

पहला आहार (ब्रेकफास्ट) सुबह 8 से 10 के बीच लें। दूसरा आहार (लंच) 12 से 2 बजे के बीच ग्रहण करें। तीसरा आहार 4 से 6 के बीच हल्का -फुल्का सेहतमंद नाश्ता, चौथा आहार 8 से 10 के बीच डिनर तथा पाँचवा आहार रात को सोते समय दूध के रूप में ग्रहण करें।