गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
  4. TikTok स्टार सोनाली फोगाट को कुलदीप बिश्नोई ने 29 हजार से ज्यादा वोटों से हराया
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (16:44 IST)

TikTok स्टार सोनाली फोगाट को कुलदीप बिश्नोई ने 29 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

Haryana Assembly Elections Result | TikTok स्टार सोनाली फोगाट को कुलदीप बिश्नोई ने 29 हजार से ज्यादा वोटों से हराया
चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर विधानसभा सीट पर टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को हरा दिया है। यह विधानसभा सीट हिसार जिले में आती है। बिश्नोई पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे हैं। उन्होंने फोगाट को 29,471 मतों से हराया।
 
वहीं हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज ने अंबाला छावनी से अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी चित्रा सरवरा को हरा दिया है। सरवरा निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए परिणाम के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता और पांच बार इस क्षेत्र से विधायक रहे विज ने सरवरा को 20,165 मतों से हराया।
ये भी पढ़ें
दिग्गज 10 राजनेता, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में मुंह की खाई