रसोई गैस की किल्लत, कालाबाजारी रोकने के लिए गुजरात सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
LPG Helpline Number Gujarat: ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक अशांति का असर अब देश के अन्य राज्यों की तरह गुजरात के लोगों की रसोई तक भी पहुंच गया है। राज्य में घरेलू और कमर्शियल गैस की कमी की खबरों के बीच गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस स्थिति का फायदा उठाकर कुछ तत्वों द्वारा गैस की कालाबाजारी करने की शिकायतों के बाद राज्य सरकार एक्शन में आ गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विशेष हेल्पलाइन नंबर 1800-233-0222
लोगों की सुविधा के लिए और गैस वितरण में होने वाली अनियमितताओं को रोकने के लिए राज्य सरकार ने विशेष हेल्पलाइन नंबर 1800-233-0222 जारी किया है। यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में कठिनाई होती है, एजेंसी द्वारा अधिक कीमत वसूली जाती है या कालाबाजारी का पता चलता है, तो वे इस नंबर पर सीधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सरकार इस हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निवारण कर वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने का प्रयास कर रही है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें