PM मोदी आज दक्षिण गुजरात को देंगे 18800 करोड़ रुपए की सौगात, हजीरा में 'जोरावर' टैंक और ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का करेंगे निरीक्षण
Prime Minister Modi's visit to Gujarat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (5 जून) गुजरात और दमन के महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। पीएमओ (PMO) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सूरत, दमन और लक्षद्वीप के समग्र विकास को गति देने के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचागत (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सूरत में लगभग 18800 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिससे परिवहन, शहरी सुविधाओं, पर्यटन और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
हजीरा प्लांट का दौरा : जोरावर टैंक और ग्रीन हाइड्रोजन का निरीक्षण
प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2:30 बजे सूरत जिले के हजीरा का दौरा करेंगे, जहां वे चल रहे औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरे के दौरान वे विशेष रूप से एलएंडटी (L&T) प्लांट में स्वदेशी तकनीक से बने जोरावर लाइट टैंक और भविष्य के स्वच्छ ऊर्जा स्रोत ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की प्रगति को देखेंगे। इसके बाद, शाम 4 बजे प्रधानमंत्री सूरत में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
एक्सप्रेसवे और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी सौगातें
गुजरात और महाराष्ट्र के बीच परिवहन को और अधिक तेज व सुगम बनाने के लिए पीएम मोदी वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज VI और VII को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) और आसपास के आदिवासी क्षेत्रों तक पहुंच को आसान बनाने के लिए NH-56 के कुछ हिस्सों को फोरलेन करने की परियोजना का शिलान्यास भी उनके हाथों किया जाएगा।
માનનીય વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીજીના નેતૃત્વમાં આવતીકાલનો દિવસ સમગ્ર દક્ષિણ ગુજરાત માટે વિકાસની નવી ચેતના પ્રગટાવનારો બની રહેશે.
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) June 4, 2026
તેઓશ્રી સુરત ખાતે ₹18,800 કરોડથી વધુના વિવિધ વિકાસલક્ષી કાર્યોનું લોકાર્પણ અને ખાતમુહૂર્ત કરશે.
આ મેગા પ્રોજેક્ટ્સ અંતર્ગત-
????વડોદરા-મુંબઈ… pic.twitter.com/m8RKC8BXMj
सूरत को मिली आधुनिक हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर की सौगात
दक्षिण गुजरात के श्रमिकों और आम नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें, इसके लिए सूरत में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस 200 बेड के नए ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा। इस अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए 24 घंटे और सातों दिन (24/7) आपातकालीन सेवाएं और अत्याधुनिक ट्रॉमा केयर की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
पावर सेक्टर और औद्योगिक क्षेत्रों का अपग्रेडेशन
औद्योगिक विकास को और अधिक मजबूत करने के लिए गुजरात में ट्रांसमिशन नेटवर्क के विस्तार और वलसाड में पावर डिस्ट्रीब्यूशन अपग्रेडेशन का उद्घाटन किया जाएगा। इसी के साथ, पर्यावरण संरक्षण के लिए दाहेज और सरीगाम जीआईडीसी (GIDC) में एडवांस्ड एफ्लुएंट डिस्पोजल सिस्टम (अपशिष्ट निपटान प्रणाली) और दवा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जंबूसर बल्क ड्रग पार्क में आवश्यक विभिन्न यूटिलिटीज का भी उद्घाटन किया जाएगा।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

