1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. harsh sanghvi inspects roadshow preparations ahead of pm modi somnath amrit mahotsav visit
Last Modified: गिर सोमनाथ , रविवार, 10 मई 2026 (09:23 IST)

गुजरात में मोदी के अमृत महोत्सव दौरे से पहले हर्ष संघवी ने रोड शो तैयारियों का किया निरीक्षण

Gujarat Deputy CM
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 मई को गिर सोमनाथ जिले के वेरावल स्थित सोमनाथ मंदिर के दौरे से पहले शनिवार को रोड शो की तैयारियों की समीक्षा की और मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मोदी अपनी यात्रा के दौरान प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव में भाग लेंगे।
 
 उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोमनाथ के सागरदर्शन में प्रधानमंत्री के रोड शो के मार्ग का निरीक्षण किया और उनके कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। संघवी ने हेलीपैड और प्रधानमंत्री के आगमन स्थल से हमीरजी गोहिल सर्कल तक रोड शो के मार्ग और मंदिर परिसर से होकर गुजरने वाले निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया।”
 
विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के साथ-साथ मार्ग की स्थितियों की समीक्षा की और अधिकारियों को बैरिकेडिंग और अन्य संबंधित तैयारियों सहित आवश्यक उपायों के बारे में निर्देश दिए।
 
इसमें यह भी बताया गया है कि उन्होंने आगमन और प्रस्थान मार्गों, बैठक स्थल, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं की भी जांच की।
 
गर्मी के मौजूदा हालात को देखते हुए, संघवी ने रोड शो और बैठक के दौरान जनता की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पानी का छिड़काव करने वाले उपकरणों के साथ-साथ पानी तथा छाछ मुहैया कराने जैसे पर्याप्त इंतजाम करने का भी सुझाव दिया।
 
बैठक में कृषि मंत्री जीतू वाघानी, शिक्षा मंत्री प्रद्युम्न वाजा, वन और पर्यावरण मंत्री अर्जुन मोढवाडिया, ऊर्जा राज्य मंत्री कौशिक वकारिया, सांसद राजेश चुडासमा, विधायक भगवान बारड और अन्य अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें