सम्बंधित जानकारी
- तेजी से बदल रहा है बंगाल
- मुंद्रा पोर्ट पर ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से आए जहाज को रोककर गहन जांच शुरू
- Mumbai Airport पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, बैग में रखा 14.5 करोड़ रुपए का गांजा जब्त, विमान यात्री गिरफ्तार
- डिजिटल क्षेत्र में गुजरात की बड़ी छलांग, CM पटेल ने लांच की नई 'डेटा सेंटर पॉलिसी'
- गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय होने से भारी आफत, समंदर में बदला नवसारी शहर
गुजरात के गोसाबारा तट से 30.67 लाख की चरस जब्त, नवा बंदर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
पोरबंदर जिले के गोसाबारा तट पर नवा बंदर पुलिस को फुट पेट्रोलिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की टीम जब तटीय इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के तहत गश्त कर रही थी, तभी लैंडिंग पॉइंट के पास संदिग्ध हालत में पड़ा एक बोरा नजर आया। इस लावारिस बोरे को देखकर पुलिस को शक हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी।
लाखों रुपए की कीमत का चरस का स्टॉक बरामद
पुलिस ने जब उस संदिग्ध बोरे को खोलकर देखा, तो उसमें से कुल 10 पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों की गहन जांच और वजन करने पर उसमें करीब 12.270 किलोग्राम चरस होने की बात सामने आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई इस चरस की अनुमानित कीमत करीब 30.67 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस पूरे नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
समुद्री रास्ते से ड्रग्स की तस्करी होने की आशंका
प्रारंभिक जांच और सबूत सामने आने के बाद इस बात की प्रबल संभावना जताई जा रही है कि चरस की यह बड़ी खेप समुद्री रास्ते से यहां लाई गई थी। हालांकि यह मादक पदार्थ किस देश या राज्य से यहां तक पहुंचाया गया, इसे किसने मंगवाया था और इस पूरे खेल के पीछे कौनसा गैंग या अवैध नेटवर्क काम कर रहा है, इस दिशा में नवा बंदर पुलिस ने सघन पूछताछ और जांच का दौर शुरू कर दिया है।
पुलिस द्वारा जांच तेज और तटीय इलाकों में सुरक्षा सख्त
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गोसाबारा और उसके आसपास के सभी इलाकों में भी जांच तेज कर दी है। उपलब्ध सबूतों और तकनीकी निगरानी (जैसे मोबाइल लोकेशन आदि) के आधार पर इस पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उच्च पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में तट पर इस तरह की किसी भी अवैध या राष्ट्रविरोधी गतिविधि को रोकने के लिए पूरे तटीय क्षेत्र में सुरक्षा और पेट्रोलिंग को और कड़ा कर दिया गया है।
