शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. general knowledge do you know kya aap jante hai
Written By

बढ़ाएं सामान्य ज्ञान, मजेदार और जानकारी से भरे रोचक तथ्य

बढ़ाएं सामान्य ज्ञान, मजेदार और जानकारी से भरे रोचक तथ्य - general knowledge do you know kya aap jante hai
आपकी प्यारी बॉर्बी का असली नाम क्या आपको पता है? क्या आपको पता है इस सॉफ्टड्रिंक की पहले साल सिर्फ 25 बॉटलें ही बिकी थीं जो अब आपकी भी पसंद बन चुकी है। बिल गेट्स को अपनी पूरी संपत्ति खर्च करने में कितने साल लगेंगे... इस सभी बातों के अलावा अन्य ऐसे ही मजेदार और जानकारी से भरे तथ्य जानें। 



 1. फिनलैंड में एक गणना के अनुसार 2 मिलियन सोना रूम (भाप लेने के कमरे) हैं। 99 प्रतिशत फिनलैंडवासी हर हफ्ते कम से कम एक बार सोना बाथ लेते हैं। 
 
2. 90 प्रतिशत अपने हंसने का कारण बताते समय अधिक जोर से हंसते हैं। 
 
 3. कोरिया और जापान में एक कैट कैफे है जहां कॉफी पीते हुए बिल्लियों के साथ समय बिताया जा सकता है। 
 
 4. यूएस की मिलिटरी औसतन इराक और अफगानिस्तान पर 20 मिलियन डॉलर खर्च करती है। यह नासा के बजट से भी अधिक है। 
 
 5. मरी हुई चीटी में से एक रसायन निकलता है जिससे अन्य चीटियों को उसके मृत होने का पता चलता है। अगर यह केमिकल किसी जिंदा चीटी पर गिर जाए तो अन्य चीटियां उसे मृत मान लेती हैं और उसे भी मरा समझकर वहां से उठाकर हटा देती हैं। 
 
 
अगले पेज पर कितना सोना है जमीन के अंदर.... 

6. कॉफी बींस को डिकैफीनेट करने के बाद, एकत्रित कैफीन को सॉफ्ट ड्रिंक और फार्मास्युटिकल कंपनियों को बेच दिया जाता है। 

 
7. 52,000 टन सोना अभी भी जमीन के भीतर है जिसकी कीमत 2 ट्रिलियन डॉलर है। 
 
8. हर दिन 1 मिलियन डॉलर खर्च करने के बाद भी, बिल गेट्स को 218 साल लगेंगे अपना पूरा पैसा खर्च करने में। 
 
9. हॉर्वर्ड स्कूल ऑफ साइकोलॉजी के अनुसार किसी भी इंसान की जीभ की लंबाई उसकी सेक्स में जागरूकता दिखा सकती है। जिनकी जीभ लंबी होती है और जो जीभ से कोहनी छू सकते हैं वे नए प्रयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। 
 
10. रूस में बीअर को अल्कोहल ड्रिंक नहीं माना जाता था। 2011 के बाद से इसे सॉफ्ट ड्रिंक से अल्कोहल ड्रिंक होने का दर्जा मिला।
 
अगले पेज पर किन राष्ट्रपतियों की कभी नहीं खींची फोटो... 

11. पहले 5 यूएस राष्ट्रपतियों की फोटो कभी नहीं खींची गई। 
 
12. असली टाइटैनिक पर संगीत का बैंड असलियत में रुका और संगीत बजाता रहा। जहाज के डूबने तक संगीत बजाते हुए इसके सदस्यों की मौत हो गई।
 
13. खाने से इंसान की प्रवृत्ति पता लगाई जा सकती है। चॉकलेट और मीठी चीजें पसंद करने वाले लोग खुश रहते हैं और खुले विचारों के होते हैं। 



14. हर दिन 30 मिनिट का व्यायाम आपको 10 प्रतिशत अधिक स्मार्ट बनाता है। 
 
15. अगर आप सोचते हुए सोते हैं तो दिमाग नींद में भी सोचता रहता है जिससे आपको जागने पर आराम की फीलिंग नहीं आती और थकावट महसूस होती है। 
 
अगले पेज पर गेंडे का दूध सफेद नहीं बल्कि.... 

16. पहले साल में कोका-कोला की कुल 25 बॉटल ही बिकी थीं। यह एक अच्छा उदाहरण है कि असफलता मिलने पर काम को बंद नहीं करना चाहिए।

 
 
17. लियोनार्डो द विंची एक हाथ से एक ही समय लिख सकते थे वहीं दूसरे हाथ से चित्रकारी करते रहते थे।
 
18. 88 प्रतिशत लोग मोबाइल फोन पर बात करने की एक्टिंगकर लोगों से बात करना टालते हैं। 
 
19. अगर 60 वर्ष की उम्र में भी स्मोकिंग छोड़ दी जाए तो आपकी उम्र बढ़ सकती है।
 
20. गेंडे का दूध गुलाबी रंग का होता है। 

21. गर्म रंग जैसे पीला, केसरिया और लाल भूख बढ़ाते हैं। यही वजह है कि कुछ रेस्टोरेंट पीला, केसरिया और लाल रंग से पेंट किए जाते हैं।
 
22. होमोसेक्सुएलिटी 1979 तक स्वीडन में बीमारी मानी जाती थी। स्वीडन में इसका जमकर विरोध हुआ। 
 
23. अल्कोहल पीने के 6 मिनिट के भीतर आपके दिमाग पर इसका असर शुरू हो जाता है। 
 
24. पेंग्विंस पूरी जिंदगी एक ही पार्टनर के साथ रहते हैं। वह पत्थर तोहफे में देकर साथी को प्रपोज करते हैं। 
 
25. बॉर्बी का पूरा नाम बारबरा मिलिसेंट रॉबर्ट्स है।