गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. फ्लैशबैक 2020
  4. Zoom, Google Meet, TikTok dominate mobile app downloads in 2020
Written By
Last Modified: गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (17:04 IST)

FlashBack2020 : बैन होने के बाद भी TikTok बना 2020 का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला मोबाइल ऐप

FlashBack2020 : बैन होने के बाद भी TikTok बना 2020 का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला मोबाइल ऐप - Zoom, Google Meet, TikTok dominate mobile app downloads in 2020
आईटी जगत के लिए वर्ष 2020 यादगार कहा जा सकता है। भारत ने सीमा पर चीन से चल रहे तनाव के बीच चीनी ऐप्स पर चार बार प्रतिबंध लगाया। इसमें वे ऐप्स भी शामिल हैं, जो भारत में काफी लोकप्रिय हैं। जैसे टिकटॉक।

भारत सरकार ने इन ऐप्स को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए इन पर बैन लगाया। हालांकि टिकटॉक पर प्रतिबंध से इसके भारतीय प्रशंसक काफी निराश हुए। चीनी ऐप के बैन होने के बाद इंस्टाग्राम रील (Instagram reel) ने टिकटॉक की जगह ली है।

अगर बात सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले मोबाइल ऐप की करें तो इसमें चीनी ऐप ने नया रिकॉर्ड बनाया है। हाल ही आई में रिपोर्ट में बताया गया है कि TikTok साल 2020 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला मोबाइल ऐप बन गया है।
पॉपुलर मोबाइल ऐप एनालिटिक्स फर्म App Annie ने साल 2020 के Mobile App Trends को लेकर वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार टिकटॉक ने फेसबुक, मैसेंजर और स्नैपचैट जैसे तमाम ऐप्स को पछाड़कर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले ऐप में टॉप जगह हासिल की है।

भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, इंडोनेशिया और बांग्लादेश में बैन होने के बाद भी TikTok वैश्विक स्तर पर छाया हुआ है और सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले मोबाइल ऐप्स में नंबर वन बनकर उभरा है। रिपोर्ट के अनुसार TikTok इस वर्ष एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर ही सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया ऐप है।

इतने देशों में बैन के बाद भी टिकटॉक की लोकप्रियता बरकरार है और लोगों को मनोरंजन करा रहा है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स में टिकटॉक, फेसबुक, वॉट्सऐप, जूम और इंस्टाग्राम के बाद Facebook Messenger, Google Meet, Snapchat, Telegram और Likee टॉप 10 में हैं।
ये भी पढ़ें
केजरीवाल ने केंद्र के कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ीं, कहा- किसानों से छल नहीं कर सकते