नॉवें के हालैंड ने अकेले दम पर ब्राजील को हराकर किया विश्वकप से बाहर
एर्लिंग हालैंड अंतिम क्षणों में किये गये दो गोलों की बदौलत नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया है। इस जीत के साथ नॉर्वे ने टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। इस रोमांचक मुकबाले के हीरो एर्लिंग हालैंड ने मैच के आखिरी क्षणों (79वें और 90वें मिनट) में दो शानदार गोल दागकर नॉर्वे को जीत दिलाई। इंजरी टाइम में ब्राजील के लिए नेमार ने पेनल्टी से एक गोल किया, लेकिन यह हार टालने के लिए नाकाफी था।
पहले हाफ में खेल का रुख बिल्कुल अलग हो सकता था, जब ब्राजील के फॉरवर्ड मैथियस कुन्हा ने पेनल्टी हासिल की, लेकिन नॉर्वे के ओरजान नाइलैंड ने ब्रूनो गुइमारेस के कमजोर प्रयास को बचा लिया। कई मौको के बावजूद पहला हॉफ गोल रहित रहा। मुकाबले के तीनों गोल मैच के दूसरे हॉफ में आये।
नॉर्वे का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला मियामी में इंग्लैंड बनाम मैक्सिको के मैच के विजेता से होगा । ब्राजील के लिए, यह 36 वर्षों में विश्व कप से उनका सबसे जल्दी बाहर होना है।

ब्रेक के बाद नॉर्वे ने आक्रामक खेल दिखाया, जिसका श्रेय सोलबैकन के दो बड़े और शायद अप्रत्याशित बदलावों को जाता है। उन्होंने अलेक्जेंडर सोरलॉथ और एंटोनियो नुसा की जगह एंड्रियास शेल्डरुप और ऑस्कर बॉब को मैदान पर उतारा । वहीं ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी के बदलाव – जिनमें एंड्रिक और नेमार जैसे खिलाड़ी शामिल थे – ने शायद दर्शकों को खुश किया हो, लेकिन खेल पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा।NORWAY HAS KNOCKED OUT BRAZIL FROM THE FIFA WORLD CUP 2026!
— The Khel India (@TheKhelIndia) July 6, 2026
- The Viking Row celebrations continues! pic.twitter.com/IQX9C7OpKg
नॉर्वे का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला मियामी में इंग्लैंड बनाम मैक्सिको के मैच के विजेता से होगा । ब्राजील के लिए, यह 36 वर्षों में विश्व कप से उनका सबसे जल्दी बाहर होना है।