सम्बंधित जानकारी
- 2 गोल खाकर 10 मिनट में 3 गोल, अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ टाला उलटफेर
- रोमांच के शिखर पर अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराया (Video Highlights)
- फ्रांस ने स्वीडन पर दागे 3 गोल और एमबाप्पे ने बढ़ा दिया मेस्सी पर दबाव, जाने कैसे
- रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय
- FIFA World Cup में पहली बार सबस्टीट्यूट खिलाड़ी बनकर गोल दागा लियोनेल मेस्सी ने
FIFA World Cup की गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनेल मेस्सी सबसे आगे
लियोनेल मेस्सी ने मिस्र के खिलाफ मंगलवार को इस विश्व कप में अपना आठवां गोल दागा और गोल्डन बूट की दौड़ में आगे निकलने के साथ टूर्नामेंट में लगातार गोल करने का सिलसिला नौ मैचों का कर लिया।मेस्सी ने विश्व कप कैरियर का 21वां और इस विश्व कप का आठवां गोल 83वें मिनट में गोंजालो मोंटियेल की मदद से दागा और अर्जेंटीना को 2-2 से बराबरी भी दिलाई । इससे पहले 19वें मिनट में वह पेनल्टी चूक गए थे।
विश्व कप के मैचों में लगातार गोल करने का मेस्सी का सिलसिला 2022 से चला आ रहा है। वह लगातार नौ मैचों में 13 गोल कर चुके हैं।गोल्डन बूट की दौड़ में वह फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड से एक गोल आगे निकल गए हैं। इंग्लैंड के हैरी केन के छह गोल हैं। मेस्सी 2022 विश्व कप में गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे के बाद दूसरे स्थान पर थे । वहीं 2014 में उन्होंने चार गोल करके तीसरा स्थान हासिल किया था।
लियोनेल मेस्सी ने एक बार फिर अर्जेंटीना के लिये संकटमोचक की भूमिका निभाई और मिस्र के खिलाफ 79वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ रही मौजूदा चैम्पियन टीम को जीत के साथ विश्व कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया।निर्धारित समय में 11 मिनट बाकी रहने तक अर्जेंटीना दो गोल से पिछड़ रहा था और ऐसा लगने लगा था कि कल क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद आज मेस्सी की फुटबॉल के महासमर से विदाई की बेला आ गई है।
इसके बाद हालांकि अर्जेंटीना ने तीन गोल दागकर जीत दर्ज की और दुनिया भर में उसके करोड़ों प्रशंसकों ने भी राहत की सांस ली। इसमें से बराबरी का गोल 83वें मिनट में मेस्सी ने दागा था जिनके अब विश्व कप कैरियर में 21 गोल हो गए हैं।आखिरी सीटी बजने के बाद मेस्सी अपने आंसू नहीं रोक सके। उनहोंने 83वें मिनट में इस विश्व कप में आठवां गोल करके टीम को 2-2 से बराबरी पर पहुंचाया।अब अर्जेंटीना का सामना शनिवार को कंसास सिटी में स्विटजरलैंड या कोलंबिया से होगा।
विश्व कप के मैचों में लगातार गोल करने का मेस्सी का सिलसिला 2022 से चला आ रहा है। वह लगातार नौ मैचों में 13 गोल कर चुके हैं।गोल्डन बूट की दौड़ में वह फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड से एक गोल आगे निकल गए हैं। इंग्लैंड के हैरी केन के छह गोल हैं। मेस्सी 2022 विश्व कप में गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे के बाद दूसरे स्थान पर थे । वहीं 2014 में उन्होंने चार गोल करके तीसरा स्थान हासिल किया था।
मेस्सी ने निर्णायक गोल कर अर्जेंटीना को पहुंचाया फाइनलThe adidas Golden Boot race continues...#FIFAWorldCup pic.twitter.com/tnz3pZuLpv
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 8, 2026