बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. फैशन
  4. Navratri Fashion
Written By

Navratri Fashion : नवरात्रि में पहनें 9 दिन के हिसाब से ये खूबसूरत 9 साड़ियां

Navratri Fashion : नवरात्रि में पहनें 9 दिन के हिसाब से ये खूबसूरत 9 साड़ियां - Navratri Fashion
नवरात्रि का इंतेजार हर किसी को बहुत बेसर्बी से होता है। क्योंकि ये नौ दिन साल के सबसे खास, विशेष नौ दिन होते हैं। देवी मां की आराधना में भक्त डूबें रहते है और माता को प्रसन्न करने के लिए  सच्चे मन से माता की उपासना करते है। उमंग और उत्साह से भरपूर माता के ये नौ दिन में गरबे की धूम से रौनक देखते ही बनती है। वहीं माता के इन नौ दिनों का अलग-अलग महत्व होता है और इन खास दिनों के विशेष शुभ रंग भी होते है। नवरात्रि के इन नौ रंगों को यदि हम अपने जीवन में शामिल कर लें, तो ये बहुत शुभ माना जाता है। चाहे आप माता की आराधना कर रहे है या गरबा खेल रहे है। नवरात्रि के इन नौ दिनों के महत्व को देखते हुए महिलाएं को भी इन नौ दिनों में तय रंग के हिसाब से एक खूबसूरत और स्पेशल लिबाज की जरूरत होती है।
 
हम आपके लिए लेकर आए नवरात्रि के 9 दिनों के हिसाब से 9 खूबसूरत साड़ियां अलग-अलग शुभ रंग के हिसाब से ये साड़िया आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी आइए जानते है। तो आप भी नवरात्रि के 9 दिन के हिसाब से हो जाएं तैयार-
 
नवरात्रि के पहले दिन आप ग्रे कलर की साड़ी पहन सकती है। यह कलर नवरात्रि के प्रथम दिन के लिए शुभ होगा। इसी के साथ आप इस बात का ख्याल रखें कि प्लेन ग्रे कलर की साड़ी पहनने की बजाय हल्की कढ़ाई वाली साड़ी का चुनाव करें। 
 
माता रानी की उपासन करने के लिए आप नवरात्रि के दूसरे दिन नारंगी, ऑरेंज  कलर की साड़ी पहन सकती है। कांट्रास्ट प्रिंट बार्डर से इस साड़ी  की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।
 
नवरात्रि के तीसरे दिन आप सफेद रंग वस्त्र पहनकर मां की पूजा-अर्चना करें। यह शुभ होता है। सफ़ेद रंग शुद्धता का प्रतीक होता है। माता रानी की सच्चे मन से आराधना करें। आप सफेद साड़ी में लाल रंग की हल्की सी कढ़ाई होने पर यह साड़ी और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी। आप लाल कलर का ब्लाउज साड़ी के साथ ट्राई कर सकती है।
 
नवरात्रि के चौथे दिन आप लाल रंग की साड़ी पहन सकते है लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है। आप नवरात्रि के इस खास दिन के लिए लाल बांधनी साड़ी भी पहन सकती है यह एक पर्फेक्ट ऑप्शन है।
 
नवरात्रि के पंचमी में आप रॉयल ब्लू साड़ी से खूद को परफेक्ट लुक दे सकती है। इस साड़ी में गोल्डन बोर्डर आपको एक बेहतरीन लुक देगी।
 
पीला रंग अपनी एक अलग ही ऊर्जा लेकर आता है। नवरात्रि के इस जोश भरे पावन पर्व में आपको यह आकर्षक पीली साड़ी जरूर ट्राय करनी चाहिए।  उत्साह और उमंग से भरपूर नवरात्रि के छठवे दिन पीला रंग पहन सकते है। आप प्लेन पीली साड़ी में चौड़ी लाल बॉर्डर की साड़ी पहन सकती है। यह आपको एक  रिच और एलिगेन्ट लूक देगी।
 
हरा रंग आपको प्रकृति से जोड़ता है। साथ ही आपकी खूबसूरती में चार चांद भी लगाता है। नवरात्रि के सातवे दिन आप हरे रंग की साड़ी ट्राई कर सकती है।
 
नवरात्रि के आठवें दिन पीकॉक ग्रीन कलर आपको डिफरेंट लुक देगा। लाल कढ़ाई वाले फूल इस साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा देगे।
 
नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी में आप जामुनी या बैंगनी रंग के वस्त्र पहन सकती है यह बेहद शुभ होता है। नवमी की पूजा में यह खास साड़ी आपके रूप में चार चाँद लगा देगी।