गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. योगेंद्र यादव बोले, आने वाली पीढ़ी के लिए दरवाजे बंद कर देंगे नए कृषि कानून
Written By
Last Updated : मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (20:12 IST)

योगेंद्र यादव बोले, आने वाली पीढ़ी के लिए दरवाजे बंद कर देंगे नए कृषि कानून

Yogendra Yadav | योगेंद्र यादव बोले, आने वाली पीढ़ी के लिए दरवाजे बंद कर देंगे नए कृषि कानून
जयपुर। सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि ये कानून आने वाली पीढ़ी के लिए दरवाजे बंद कर देंगे और मंडी व्यवस्था बंद होने से देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राजस्थान के सीकर में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि मंडी का कानून किसान के सर पर से छप्पर हटाने वाला कानून है और मंडी नहीं बचेगी तो सरकारी खरीद नहीं होगी। अगर मंडी की व्यवस्था चली गई तो पंजाब और हरियाणा का किसान तो बर्बाद हो ही जाएगा, अपने यहां के किसान भी बर्बाद होंगे।
यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इन कानूनों से जो कर रहे हैं, वे हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए दरवाजे बंद कर रहे हैं। मंडी अगर बंद होती है तो किसानों के उत्पाद की सरकारी खरीद भी बंद होगी और अगर यह बंद होगी तो जल्दी ही राशन की दुकान भी बंद होगी, क्योंकि सरकार मंडी में जो खरीद करती है वही गेहूं और चावल हमें राशन की दुकान पर मिलता है।
 
उन्होंने कहा कि इस संयुक्त किसान मोर्चे में देश के 450 किसान संगठन इकट्ठे हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 3 महीने मोदी, उनके दरबारियों, नेताओं की तमाम कोशिशों के बावजूद इन 450 संगठनों में से एक भी संगठन अभी तक टूटा नहीं है। यादव ने कहा कि ये कृषि कानून तो रद्द होंगे ही होंगे, हम केंद्र सरकार से फसलों के दाम की गांरटी भी लेंगे, इसके साथ ही शाहजहांपुर (राजस्थान-हरियाणा सीमा) पर जारी आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आह्वान हुआ है कि सब अपने-अपने आंदोलन स्थलों पर पहुंचें। सभा में किसान नेता राकेश टिकैत व पूर्व विधायक अमराराम भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि संयुक्त किसान मोर्चा इस सोमवार से राजस्थान में कई किसान महापंचायतें कर रहा है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सावधान, देश में फिर कोरोना का खतरा बढ़ा, महाराष्ट्र के 2 जिलों में लगा कर्फ्यू, केरल में हालात बेकाबू