शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Rakesh Tiket says PM Modi to arrest person who disrespect tiranga
Written By
Last Modified: रविवार, 31 जनवरी 2021 (14:54 IST)

पीएम मोदी से बोले राकेश टिकैत, तिरंगे का जिसने अपमान किया उसे पकड़ो

पीएम मोदी से बोले राकेश टिकैत, तिरंगे का जिसने अपमान किया उसे पकड़ो - Rakesh Tiket says PM Modi to arrest person who disrespect tiranga
नई दिल्ली। किसान नेता राकेश टिकैत ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात का जवाब देते हुए कहा कि जिसने भी तिरंगे का अपमान किया है उसको पकड़ा जाए।
 
किसान आंदोलन में नई जान फूंकने वाले राकेश टिकैत ने कहा कि सारा देश तिरंगे से प्यार करता है, जिसने तिरंगे का अपमान किया है उसको पकड़ा जाए। टिकैत ने कहा है कि क्या तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है।

राकेश टिकैत के बड़े भाई और भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नरेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को हुई हिंसा षड्यंत्र का हिस्सा थी। तिरंगा हर किसी से ऊपर है। हम किसी को इसका अपमान नहीं करने देंगे। इसे सहन नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन लालकिले पर हुई घटना से देश बहुत दुखी हुआ।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में करीब 40 मामले दर्ज किए हैं और 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें
इंदौर : बेसहारा बुजुर्गों के साथ अमानवीय बर्ताव से लगा दाग, जिलाधिकारी ने कहा- भगवान से माफी मांगी