शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. जो डूबा सो पार – इट्स लव इन बिहार
Written By समय ताम्रकर

जो डूबा सो पार – इट्स लव इन बिहार

Jo Dooba So paar Movie Preview | जो डूबा सो पार – इट्स लव इन बिहार
बैनर : आनंद एंटरटेनमेंट, अंदाज प्रोडक्शन्स
निर्देशक : प्रवीण कुमार
संगीत : मनीष जे. टीपू
कलाकार : विनय पाठक, आनंद तिवारी, रजत कपूर, सादिया सिद्दकी

PR


जो डूबा सो पार - इट्स लव इन बिहार की कहानी किशू नामक किरदार के आसपास घूमती है। किशू को हर जगह असफलता ही मिलती है। स्कूल भेजा जाता है, लेकिन वह पास ही नहीं हो पाता। स्कूल से निकाले जाने के बाद जब उसे कोई रास्ता नजर नहीं आता तो वह अपने पिता के साथ ट्रक में उनका सहायक बन जाता है। किशू को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आता है।

इसी दौरान अमेरिकन गर्ल सपना से उसे प्यार हो जाता है। सपना अमेरिका से बिहार मधुबनी पेंटिंग के बारे में रिचर्स करना आई है। इस दौरान वह कई खतरनाक इलाकों में भी जाती है। सपना का दिल जीतने की वह कोशिश करता है कि अचानक उसका अमेरिकन बॉयफ्रेंड टपक पड़ता है।

इसके बाद सपना का अपहरण हो जाता है। किसने उसका अपहरण किया? क्यों किया? इसके जवाब मिलेंगे ‘जो डूबा सो पार’ में।